कतर में FIFA वर्ल्ड कप शुरू हो रहा है। लेकिन, दर्शकों के लिहाज से दुनिया के सबसे बड़े खेल इवेंट में खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला जारी है। अब वर्ल्ड चैंपियन फ्रांस के स्ट्राइकर करीम बेंजेमा चोट के कारण टूर्नामेंट से हट गए हैं।
फ्रेंच फुटबॉल संघ ने शनिवार को यह जानकारी दी। बेंजेमा अपनी बाईं जांघ में चोट के चलते बाहर हुए और उन्हें तकरीबन तीन-चार हफ्तों की रिकवरी से गुजरना होगा।
याद दिला दें कि बेंजेमा को एक महीने पहले फुटबॉल का सबसे प्रतिष्ठित बैलन डी’ओर मिला था।
अब तक ये खिलाड़ी हटे
इस टूर्नामेंट से कई खिलाड़ी हट चुके हैं। लेकिन, 5 नाम ऐसे हैं, जो हाल ही में चोटिल होकर बाहर हुए हैं।
- निकोलस गोंजालेज, अर्जेंटीना गुरुवार को चोटिल हुए। अब तक अर्जेंटीना 3 खिलाड़ी चोटिल हो चुके हैं।
- जोक्विन कोरिया, अर्जेंटीना गोंजालेज के साथ कोरिया के चोटिल के कारण वर्ल्ड कप के हटने की सूचना आई।
- जोस लुइस गया, स्पेन गाया की जगह बार्सिलोना के लिए क्लब फुटबॉल में खेलने वाले अलेंजांद्रो ब्लेड को शामिल किया।
- सादियो माने, सेनेगल माने को चोट के बावजूद भी टीम में चुना गया था। लेकिन, वे समय पर रिकवरी नहीं कर सके।
शुक्रवार को सेनेगल के कप्तान और स्टार फॉरवर्ड सादियो माने चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। वे इंजरी से रिकवर कर रहे थे। माने ने सेनेगल के लिए अब तक खेले 92 मैच में 33 गोल दागे हैं। पहले वे इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब लिवरपूल की ओर से खेलते थे। अब वे बायर्न म्यूनिख का प्रतिनिधित्व करते हैं।
पिछले वर्ल्ड कप में भी नहीं खेल सके थे बेंजेमा
रियाल मैड्रिड का यह खिलाड़ी इस बार भी वर्ल्ड कप में हिस्सा ले। बेंजेमा पिछला संस्करण भी विवादों के चलते नहीं खेल पाए थे और 8 साल बाद एक बार फिर उनके वर्ल्ड कप खेलने की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। वह 2014 में आखिरी बार वर्ल्ड कप खेले थे जिसमें जर्मनी की टीम चैंपियन बनी थी


More Stories
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Bhutan Glacial Lake Outburst Triggers Flash Flood Warning for Bengal and Assam
Cancer Drug Prices Slashed: New Rates Effective November 9