फीफा वर्ल्ड कप 2023 में एक और बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। विश्व रैंकिग में 22वें स्थान की टीम मोरक्को ने 2010 की चैंपियन स्पेन को प्री क्वॉर्टर फाइनल में हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया है। पेनल्टी शूटआउट में निकले परिणाम में मोरक्को की टीम ने स्पेन को 3-0 से हराया और वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही।
दोहा के एजुकेशन स्टेडियम में खेले गए मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली और 120 मिनट बाद भी कोई टीम गोल नहीं कर पाई। इसके बाद दोनों के बीच पेनल्टी शूटआउट से परिणाम निकाला गया। कतर वर्ल्ड कप के दूसरे शूटआउट में मोरक्को के गोलकीपर यासीन बोनोउ ने शानदार तरीके से स्पेन के दो पेनल्टी रोके। जबकि मोरक्को के खिलाड़ी 3 गोल करने में सफल रहे। मोरक्को का अब क्वॉर्टर फाइनल में पुर्तगाल और स्विटजरलैंड के बीच होने वाले मुकाबले की विजेता टीम से सामना होगा।
गौरतलब है कि विश्व कप के इतिहास में यह मोरक्को का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। टीम ने इससे पहले 1986 में प्री-क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था।


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा