फीफा वर्ल्ड कप के दूसरे दिन सोमवार (21 नवंबर) शाम को वेल्स और यूएसए के बीच अल रेयान के अहमद बिन अली स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। इस मैच में गैरेथ बेल 83वें मिनट में यूएसए के खिलाफ गोल दागकर वेल्स को ड्रॉ करने में मदद की। वेल्स की टीम 64 सालों के बाद वर्ल्ड कप में पहली बार उतरी थी। 36 वें मिनट में टिमोथी वीह ने गोल दागकर वेल्स को पीछे कर दिया था। इस मैच से पहले इंग्लैंड ने ईरान को 6-2 से धोया था। इस वजह से उनकी टीम पॉइंट्स टेबल पर टॉप पर है।
यूएसए ने दागा पहला गोल
इस मैच में यूएसए की टीम ने शुरुआती चरणों में वेल्स पर दबदबा बनाया। यूएसए की टीम इस मुकाबले में 9वें मिनट में ही गोल दाग सकती थी। लेकिन वेल्स के वेन हेनेसी ने इस को होने से रोक दिया। यूएसए को 36वें मिनट में सफलता मिली जब क्रिस्चियन पुलिसिक को हेनेसी और गोलपोस्ट से बीच गेप देखकर शानदार गोल दाग दिया।
वेल्स ने की वापसी
वेल्स इस मैच के पहले हाफ में पूरी तरह से पीछे हो गया था और इसी बीच टीम के मैनेजर रॉब पेज ने ब्रेक पर डैन जेम्स की जगह कीफर मूर को गेम में उतारा। इस मैच में जब अंतिम के आठ मिनट शेष थे तब वेल्स ने बराबरी का गोल ढूंढ लिया। मैट टर्नर की गेंद को उछालने के लिए खुद को आगे बढ़ाने से पहले बेल ने बॉक्स में वॉकर जिम्मरमैन के सामने खुद को फँसाया और पेनल्टी जीती।


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
High Court Criticises ‘Loose Comments’ on Dia Mirza’s Diwali Ad, Directs BMC to Restore Video