फीफा वर्ल्ड कप 2022 में बुधवार के दिन का आखिरी मैच पूरी तरह से एकतरफा रहा। स्पेन की युवा खिलाड़ियों से सजी टीम के सामने कोस्टा रिका की कमजोर टीम थी। इस मैच में स्पेन के खिलाड़ी छाए रहे और दोनों हाफ में लगातार गोल ठोक कर 7-0 से जीत दर्ज की।
स्पेन की एकतरफा जीत
फेरान टोरेस के दो गोल की बदौलत स्पेन ने फीफा विश्व कप 2022 के ग्रुप ई के अपने पहले मैच में बुधवार को यहां कोस्टा रिका को एकतरफा मुकाबले में 7-0 से हराकर अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। कोस्टा रिका की टीम 2010 के चैंपियन स्पेन को पूरे मुकाबले के दौरान कोई टक्कर नहीं दे पाई और उसकी ओर से गोल करने का कोई विश्वसनीय मूव भी नहीं बना।


More Stories
नेपाल में बालेन शाह की पार्टी RSP ने दर्ज की बड़ी जीत अन्य पार्टियां काफी पीछे
IND vs NZ T20 World Cup Final: What Kind of Pitch Will Ahmedabad Offer
AIIMS जोधपुर से पढ़ाई, UPSC में टॉप कर बने मिसाल अनुज अग्निहोत्री