FIFA World Cup 2022: मेसी की अर्जेंटीना ने मेक्सिको को हराकर टूर्नामेंट में अपने उम्मीदों को जिंदा रखा है।
FIFA World Cup 2022: फीफा वर्ल्ड कप में शनिवार को अर्जेंटीन और मेक्सिको के बीच मैच खेला गया। इस मैच में अर्जेंटीन की टीम ने टूर्नामेंट में शानदार वापसी करते हुए मेक्सिको को 2-0 के अंतर से हरा दिया। इस जीत के बाद अर्जेंटीना के अगले राउंड में जाने के उम्मीदें अभी जिंदा है। इस मैच में मेसी ने एक शानदार गोल किया और टीम को बढ़त दिलवाई। सऊदी के खिलाफ पहले मैच में अर्जेंटीना की हार के बाद टीम के लिए यह मैच जीतना बेहद जरुरी था और इस मैच में अर्जेंटीना की टीम ने अपने फैंस को निराश नहीं किया और टीम ने जोरदार कमबैक किया।
मेसी का जलवा
अर्जेंटीना और मेक्सिको के बीच खेले गए इस मैच के पहले हाफ में दोनों टीमों में से किसी ने भी गोल नहीं किया। दूसरे हाफ में मैच का पहला गोल मेस ने किया। यह गोल मैच के 64वें मिनट में आया। इस गोल के बाद अर्जेंटीना की टीम ने मैच में बढ़त बनाई। 35 वर्षीय मेसी ने बॉक्स के बाहर एंजेल डि मारिया के पास को उठाया और मेक्सिको के डिफेंस को भेद्दते हुए गोल के निचले कोने में एक सटीक शॉट लगाया। मेसी ने टूर्नामेंट में अब तक कुल दो गोल दाग दिए हैं। मैसी अर्जेंटीना की ओर से इकलौते एसे खिलाड़ी थे जिन्होंने सऊदी अरब के खिलाफ खेले गए मैच में गोल किए थे।


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
To Bomb or Not to Bomb? Trump’s Limited Options for War with Iran After the Midterms