अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप के अगले मैच में पोलैंड का सामना करना है। इस मैच में सबकी निगाहें आखिरी बार वर्ल्ड कप खेल रहे महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी पर होंगी। नॉकआउट में जगह बनाने के लिए मेसी की कप्तानी वाली टीम अर्जेंटीना को हर हाल में इस मुकाबले में जीत दर्ज करनी होगी। मेसी ने अपने करियर में तमाम बड़े अवॉर्ड और चैंपियनशिप जीते हैं पर उनके कैबिनेट में वर्ल्ड कप ट्रॉफी की जगह अभी भी खाली है। अर्जेंटीन ने मेक्सिको के खिलाफ ग्रुप C के पिछले मैच में पहला गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई थी। पोलैंड के खिलाफ होने वाले अगले मैच में भी उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद करना लाजिमी है।
मेसी अपने करियर में वर्ल्ड कप के अलावा कर बड़ा खिताब जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं। पोलैंड के स्टार स्ट्राइकर रॉबर्ट लेवानडोवस्की के लिए भी यह संभवत: आखिरी वर्ल्ड कप है। ग्रुप सी में टीम की संभावनाओं पर बात करें तो पोलैंड के खिलाफ जीत अर्जेंटीना की नॉकआउट में जगह सुनिश्चित करेगी। मुकाबला ड्रॉ होने की स्थिति में अर्जेन्टीना की टीम या तो पोलैंड के बाद दूसरे स्थान पर रहेगी या फिर सऊदी अरब और मैक्सिको की टीम उसे बाहर कर सकती हैं। अर्जेंटीना की टीम हार के बावजूद नॉकआउट की दौड़ में बनी रह सकती है लेकिन इस शर्मनाक स्थिति का सामना करना टीम के लिए आसान नहीं होगा।
अर्जेन्टीना को अपने पहले मैच में सऊदी अरब के खिलाफ 1-2 की उलटफेर भरी हार का सामना करना पड़ा था। मेसी की टीम अब 2002 के बाद पहली बार ग्रुप स्टेज से ही बाहर होने से बचने के लिए चुनौती पेश कर रही है।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation