फीफा वर्ल्ड कप में मंगलवार देर रात पहले सेमीफाइनल में अर्जेंटीना और क्रोएशिया के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में अर्जेंटीना के विपक्षी टीम को 3-0 के अंतर से हरा दिया। इस जीत के साथ अर्जेंटीना की टीम ने वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। एक बार फीर से अर्जेंटीना के गेम में मेसी हीरो रहे। मैच के दौरान मेसी पूरी तरह से क्रोएशिया की टीम पर भारी रही। मेसी की टीम ने मानों पिछले वर्ल्ड कप में क्रोएशिया से मिली हार का बदला चुका लिया। साल 2018 में खेले गए वर्ल्ड कप में अर्जेंटीना को ग्रुप स्टेज में क्रोएशिया के हाथों 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था।
मेसी ने खोला खाता
मैच की बात करे तो पूरे मैच में क्रोएशिया की टीम ने एक भी गोल नहीं दागा। अर्जेंटीना की ओर से मेसी ने पहला गोल दागा। मेसी ने मैच के 34वें मिनट में पेनल्टी के जरिए गोल दागा और टीम को पहली बढ़त दिलवाई। इसके ठीक बाद अर्जेंटीना के जुलियन अल्वारेज ने 39वें मिनट में गोल दागा। मैच के पहले हाफ तक अर्जेंटीना की टीम ने 2-0 की बढ़त बना ली।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation