कतर में 20 नवंबर से शुरू होने वाले फीफा विश्व कप 2022 का काउंटडाउन जारी है और टूर्नामेंट शुरू होने से 48 घंटे पहले ही एक बड़ा फैसला आया है। आपको बता दें कि वर्ल्ड कप के आयोजकों ने फुटबॉल टूर्नामेंट के लिए इस्तेमाल होने वाले सभी आठों स्टेडियम में ‘अल्कोहल’ (नशे वाली) वाली हर तरह की बीयर की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। जानकारी में यह भी पता चला कि सभी 64 मैचों में बिना नशे वाली बीयर की बिक्री होगी लेकिन नशे वाली शराब स्टेडियम से दूर रखी जाएगी।
‘अल्कोहल’ वाली बीयर की बिक्री पर प्रतिबंध लगा दिया गया। यह फैसला फीफा वर्ल्ड कप के शुरू होने से दो दिन पहले ही किया गया। ‘अल्कोहल’ मुक्त बीयर देश में होने वाले 64 मैचों में बेची जायेगी। फीफा ने एक बयान में कहा, ‘‘मेजबान देश के अधिकारियों और फीफा के बीच चर्चा के बाद स्टेडियम की परिधि से बीयर की बिक्री को हटाकर फीफा ‘फैन फेस्टिवल’, प्रशंसकों के अन्य स्थलों और लाइसेंस प्राप्त स्थलों पर ‘अल्कोहल’ वाले पेय पदार्थों की बिक्री पर ध्यान देने का फैसला किया गया।’’ शैंपेन, वाइन, व्हिस्की और अन्य ‘अल्कोहल’ स्टेडियम के ‘लग्जरी आतिथ्य क्षेत्रों’ में परोसे जाएंगे। इन स्थानों के बाहर बीयर एकमात्र ‘अल्कोहल’ होगा जो नियमित टिकटधारकों को बेची जाएगी।
इन नियमों पर भी देना होगा ध्यान
आगामी फुटबॉल वर्ल्ड कप में ड्रेस कोड को लेकर भी कई बड़े फैसले किए गए हैं। कतर की एक सरकारी वेबसाइट ने आने वाले पर्यटकों को स्थानीय संस्कृति का सम्मान करने के लिए कहा है। सभी महिला फैंस को अपने कंधों और घुटनों को ढकने के लिए नियम बनाए गए हैं। वहीं पब्लिक प्लेस में लॉन्ग स्कर्ट या ट्राउजर पहने की भी हिदायत दी गई है। इसके अलावा पुरुष भी ऐसी जीन्स या पैंट नहीं पहन सकते जिसमें पूरे पैर ना ढकें। इसके साथ ही आपत्तिजनक स्लोगन वाली पोशाकों पर भी पाबंदी लगाई गई है।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder