भारत और श्रीलंका के बीच आज एशिया कप में करो या मरो का मुकाबला खेला जाना है। अगर आज टीम इंडिया हार जाती है तो वह फाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी। वहीं, श्रीलंका लगातार दूसरी जीत हासिल कर फाइनल के लिए अपना दावा मजबूत करना चाहेगी। इससे पहले सुपर-4 के पहले मुकाबले में दासुन शनाका की टीम अफगानिस्तान को हरा चुकी है। ऐसे में आज के मुकाबले में टीम इंडिया पर ज्यादा प्रेशर होगा। आइए जानते हैं इस मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन के साथ-साथ पिच रिपोर्ट और अन्य जरूरी बातें
एशिया कप टीम इंडिया के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के लिए कुछ खास नहीं रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ पिछले मैच में चहल ने 4 ओवर में 43 रन दे दिए थे। वहीं, इस मेगा टूर्नामेंट में पहली बार खेल रहे भारत के एक और लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने 4 ओवर में सिर्फ 26 रन दिए और 1 विकेट भी अपने नाम किया। पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में भी चहल कुछ खास नहीं कर पाए थे।


More Stories
Pakistan Refuses to Play in India-Hosted World Cup! Mohsin Naqvi-Led PCB Takes a Major Call
Mona Agarwal, Avani Lekhara Win Gold and Silver for India at Asian Para Games
अर्शदीप सिंह का ऐतिहासिक कारनामा, T20I क्रिकेट में टिम साउदी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा