वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन ने 97 रनों की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही वे वनडे क्रिकेट में भारत की ओर से हाफ सेंचुरी जमाने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए। उन्होंने मोहम्मद अजहरुद्दीन का 23 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। इसके अलावा धवन नर्वस नाइनटीज में सबसे ज्यादा बार आउट होने के मामले में विराट कोहली से आगे निकल गए हैं।
धवन ने 36 साल 229 दिन की उम्र में हाफ सेंचुरी जमाई है। इससे पहले भारत की ओर से वनडे में हाफ सेंचुरी जमाने का रिकॉर्ड मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम था। अजहर ने 8 जून 1999 को बतौर कप्तान अपनी आखिरी हाफ सेंचुरी जमाई थी। तब उन्होंने मैनचेस्टर में पाकिस्तान के खिलाफ 59 रनों की पारी खेली थी। वह मुकाबला ICC वर्ल्ड कप का था।


More Stories
Virat Kohli Scripts Never-Seen-Before History, Breaches 13000-Run Mark At No. 3 In ODIs
कैबिनेट का बड़ा फैसला, अग्निवीर अब 4 नहीं, 6 साल में होंगे सेवामुक्त, मिला 2 साल का एक्सटेंशन
Canva’s Layoff Package Revealed: MacBooks, LinkedIn Premium and Support for Ex-Employees