कॉमनवेल्थ गेम्स में रविवार रात एक अति रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने विमेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल जीत लिया। उसने भारतीय टीम को 9 रनों से हराया। लेकिन, कंगारु टीम ने यह मुकाबला धोखे से जीता है। उसने ऑलराउंडर ताहलिया मैक्ग्रा को कोविड पॉजिटिव होने के बावजूद फाइनल मुकाबले में खिलाया। इसमें आयोजन समिति ने कंगारुओं का साथ दिया। हालांकि, मैक्ग्रा प्रभावी प्रदर्शन नहीं कर सकीं। लेकिन, उन्होंने टीम इंडिया को खतरे में जरूर डाल दिया।
ESPN क्रिकइंफो ने दावा किया है कि फाइनल मैच से पहले मैक्ग्रा की कोविड रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। उनमें कोविड के हल्के लक्षण पाए गए थे। इसके बावजूद स्वास्थ्य विशेषज्ञों, टीम और मैच अधिकारियों के परामर्श के बाद उन्हें खेलने की परमिशन दी गई। इस पर कॉमनवेल्थ गेम्स के आयोजन समिति का कोई बयान नहीं आया है।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation