35 वर्षीय बल्लेबाज ने 67 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए, जो उनके वनडे करियर का सातवां शतक है. मिलर ने 149.25 के स्ट्राइक रेट से 10 चौके और 4 छक्के जड़े. इसी के साथ, वह चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे तेज शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए.
न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 50 रन से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी का दूसरा सेमीफाइनल जीत लिया और फाइनल में जगह बना ली। बुधवार को लाहौर में हुए इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के आक्रामक बल्लेबाज डेविड मिलर ने शानदार शतक लगाया, लेकिन उनकी पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी.
Also Read: दुबई में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बना दिया रन चेज का नया रिकॉर्ड
चैंपियंस ट्रॉफी में डेविड मिलर का ऐतिहासिक शतक
35 वर्षीय बल्लेबाज ने 67 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेली. यह उनके वनडे करियर का सातवां शतक है. इस दौरान मिलर ने 149.25 के स्ट्राइक रेट से 10 चौके और चार छक्के लगाए. इसी के साथ वह चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 77 गेंदों में इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाया था.
Also Read: भारतीय शेयर बाजार में गिरावट FII की घटती दिलचस्पी खतरा या निवेश का मौका
चैंपियंस ट्रॉफी में सबसे तेज शतक लगाने वालों की सूची में दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर शीर्ष पर हैं. उन्होंने 2025 में लाहौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ महज 67 गेंदों में शतक जड़ा. इससे पहले, भारत के वीरेंद्र सहवाग ने 2002 में कोलंबो में इंग्लैंड के खिलाफ और ऑस्ट्रेलिया के जोश इंग्लिस ने 2025 में लाहौर में इंग्लैंड के खिलाफ 77 गेंदों में शतक बनाया था. 2013 में, भारत के शिखर धवन ने कार्डिफ में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 80 गेंदों में शतक लगाया, जबकि श्रीलंका के तिलकरत्ने दिलशान ने 2009 में सेंचुरियन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 87 गेंदों में शतक जमाया था.
मिलर को शतक के लिए आखिरी गेंद पर दो रनों की जरूरत थी. उन्होंने शानदार शॉट खेला और दो रनों के लिए दौड़ गए. इसके साथ उन्होंने अपना सैकड़ा पूरा तो कर लिया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. इसके बावजूद उन्होंने अनोखे अंदाज में अपनी शतकीय पारी का जश्न मनाया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है.
Also Read: चिंता: 1980 के बाद हिंद महासागर में नाइट्रोजन प्रदूषण दोगुना


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
To Bomb or Not to Bomb? Trump’s Limited Options for War with Iran After the Midterms