आईपीएल 2025 में आज चेन्नई के चेपॉक ग्राउंड पर CSK और RCB के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा, जिस पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजरें टिकी हैं। जब भी ये दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं, तो दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है। दोनों टीमों के पास स्टार खिलाड़ियों की मजबूत लाइनअप है। आरसीबी की कमान इस बार रजत पाटीदार के हाथों में है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी रुतुराज गायकवाड़ संभाल रहे हैं।
Also Read:- मोदी की थाईलैंड-श्रीलंका यात्रा, BIMSTEC में शामिल होंगे
चेपॉक में CSK का दबदबा और शानदार प्रदर्शन
चेन्नई का चेपॉक ग्राउंड चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी का होम ग्राउंड है और वह हमेशा से ही यहां पर अच्छा प्रदर्शन करती आई है। यहां की पिच स्पिनर्स की मददगार होती है और उसके पास रविचंद्रन अश्विन जैसे अनुभवी गेंदबाज है। उनकी कैरम बॉल से बच पाना बिल्कुल आसान नहीं है और वह चंद गेंदों में ही मैच का रुख बदलने में माहिर हैं। दूसरी तरफ उनका साथ निभाने के लिए टीम में नूर अहमद भी है। कम उम्र में ही नूर ने दिखाया है कि वह लंबी रेस के खिलाड़ी हैं।
Also Read:- कौन सी 3 नौकरियां AI नहीं छीन पाएगा, जानें बिल गेट्स की भविष्यवाणी
चेपॉक में RCB का निराशाजनक रिकॉर्ड
दूसरी तरफ आरसीबी की टीम का चेन्नई के चेपॉक में बहुत ही खराब रिकॉर्ड रहा है। उसने यहां पर अभी तक कुल 13 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से सिर्फ पांच में जीत दर्ज की है और 8 मैच हारे हैं। आंकड़ों यही बता रहे हैं कि आरसीबी को चेपॉक में जीत दर्ज करने में हमेशा से ही परेशानी का सामना करना पड़ा है। आरसीबी ने CSK के खिलाफ चेन्नई के मैदान पर आखिरी बार जीत साल 2008 में ही हासिल की थी।
Also Read:- शाहजहांपुर हत्याकांड: रोती मां – “पति ने मार डाला, मैंने चप्पल तक नहीं पहनी”


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
Shah Rukh Khan’s King Earns Rs 665 Crore Before Release, Sets New Record With Overseas Deal