आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को 9 विकेट से हराकर Tri-Nation Series 2025 की शानदार शुरुआत की। बारिश से प्रभावित इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई महिला टीम ने 38.1 ओवर में 147 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने स्मृति मंधाना की शानदार बल्लेबाज़ी के दम पर केवल 29.1 ओवर में एक विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच में मंधाना ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर महिला क्रिकेट में इतिहास रच दिया।
भारतीय महिला टीम की ओर से Pratika Rawal ने 62 गेंद पर नाबाद 50 रन की पारी खेली तो वहीं, स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने 46 गेंद पर 43 रन बनाए. इसके अलावा हरलीन देओल ने 71 गेंद पर 48 रन की नाबाद पारी खेलकर भारतीय महिला टीम को जीत दिला दी. इस मैच में भले ही स्मृति मंधाना अर्धशतक जमाने से चूक गईं लेकिन उन्होंने एक खास कमाल अपने इंटरनेशनल करियर में कर दिखाया है. स्मृति मंधाना महिला इंटरनेशनल व्हाइट बॉल फॉर्मेट क्रिकेट के इतिहास में 8,000 रन बनाने वाली दुनिया की पांचवीं बैटर बन गईं हैं तो वहीं, भारत की दूसरी महिला बैटर बन गए हैं.
व्हाइट बॉल क्रिकेट में 8000 रन पूरे करने वाली तीसरी महिला बनीं स्मृति मंधाना
मंधाना ने अबतक इंटरनेशनल व्हाइट बॉल फॉर्मेट क्रिकेट में 246 मैच में 8,013 रन बना लिए हैं. बता दें कि महिलाओं की व्हाइट बॉल फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सूजी बेट्स के नाम है. सूजी बेट्स ने 348 मैच में 10,612 रन बनाए हैं. दूसरे नंबर पर मिताली राज हैं जिनके नाम 321 मैच में कुल 10,169 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. मंधाना ने अबतक इंटरनेशनल व्हाइट बॉल फॉर्मेट क्रिकेट में 246 मैच में 8,013 रन बना लिए हैं. बता दें कि महिलाओं की व्हाइट बॉल फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सूजी बेट्स के नाम है. सूजी बेट्स ने 348 मैच में 10,612 रन बनाए हैं.
दूसरे नंबर पर मिताली राज हैं जिनके नाम 321 मैच में कुल 10,169 रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है. श्रीलंका महिला त्रिकोणीय सीरीज में तीसरी टीम साउथ अफ्रीकी टीम है. यह टूर्नामेंट श्रीलंका में 27 अप्रैल से शुरू होकर 11 मार्च तक खेला जाएगा. ऐसे में पहला मैच जीतने के बाद उम्मीद है कि भारतीय महिला टीम श्रीलंका में खेले जा रहे इस 50 ओवर वाले टूर्नामेंट को जीतने में सफल हो जाएगी.


More Stories
Bengaluru Cab Driver allegedly Kills Wife and Six Relatives Over Family Interference
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief