रवि शास्त्री ने भारत के सबसे अंडररेटेड खिलाड़ी के बारे में किया खुलासा: भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने एक ऐसे खिलाड़ी का जिक्र किया है जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में शानदार रन बनाए, लेकिन फिर भी उन्हें अंडररेटेड माना गया. चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 19 फरवरी से होने वाला है, और उससे पहले इस टूर्नामेंट को लेकर कई चर्चाएँ हो रही हैं. इस दौरान रवि शास्त्री ने चैंपियंस ट्रॉफी के बारे में बात करते हुए बताया कि एक खिलाड़ी ने इसमें काफी रन बनाए, फिर भी उनकी उपलब्धियों को सही तरीके से सराहा नहीं गया.
Also Read : लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में परिवार के 4 सदस्यों की मौत
पूर्व कोच रवि शास्त्री ने चैंपियंस ट्रॉफी में शिखर धवन की बेहतरीन पारियों को सराहा और उन्हें भारतीय क्रिकेट का सुपरस्टार बताया.
भारत के पूर्व कोच ने शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का भारतीय क्रिकेट का सबसे अंडररेटेड क्रिकेटर करार दिया है. पूर्व कोच ने आईसीसी रिव्यू पर बात करते हुए धवन को लेकर बड़ा बयान दिया. शास्त्री ने कहा कि, “धवन का मैं फैन रहा हूं. उसने भारत के लिए खूब रन बनाए हैं. वह भारतीय क्रिकेट का सुपरस्टार रहा है. आप उनके चैंपियंस ट्रॉफी के रिकोर्ड को देखें, उन्होंने कितने रन बनाएं हैं.”
Also Read : अमूल ने पूरे देश में दूध के दाम कम किए
पूर्व कोच रवि शास्त्री ने आगे कहा कि, धवन चैपियंस ट्रॉफी के सुपरस्टार रहे हैं. वर्ल्ड कप हो या फिर कोई भी आईसीसी इवेंट , धवन ने शानदार परफॉर्मेंस किया है”. शास्त्री ने आगे ये भी कहा कि, जब भी चैंपियंस ट्रॉफी के बारे में सोचता हूं तो एक ही बात सामने आती है वह है धवन की बल्लेबाजी, जब भी उसने क्रिकेट खेला, कमाल की क्रिकेट खेला .मैं धवन को चैंपियंस ट्रॉफी का सबसे बड़ा स्टार मानता हूं.”
Also Read : Vidyut Jammwal Claims 5 Minutes of Breathwork Equals 10 km of Running: Expert Response
बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी में धवन ने 10 मैच खेले हैं और कुल 701 रन बनाने में सफल रहे हैं. भारत की ओर से चैंपियंस ट्रॉफी में धवन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे हैं. वैसे, चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन क्रिस गेल ने बनाए हैं. गेल ने 791 रन, 17 मैच में बनाए हैं.


More Stories
दिवाली और छठ पर घर जाने वालों की भीड़ से रेलवे स्टेशन फुल, RPF तैनात और AI कैमरों से निगरानी तेज़।
Shehzad Poonawalla Crowned Rise & Fall 2 Winner, Announces Prize Money Donation for Flood Relief
बीजापुर में माओवादी विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, जंगल से ग्रेनेड लॉन्चर के 711 गोले बरामद किए गए