पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया है। वह 77 साल के थे। 25 सितंबर 1946 को जन्मे बेदी बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर थे। वह बीएस चंद्रशेखर, इरापल्ली प्रसन्ना और श्रीनिवास वेंकटराघवन के साथ प्रसिद्ध भारतीय स्पिन चौकड़ी का हिस्सा थे। बेदी ने अपना टेस्ट डेब्यू 1966 में तत्कालीन शक्तिशाली वेस्टइंडीज के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में किया था।
Also Read: अग्निवीर के बलिदान पर परिवार को मिलेगी एक करोड़ ज्यादा की सहायता राशि
महान स्पिनर ने 1967 और 1979 के बीच भारत के लिए 67 टेस्ट खेले और 266 विकेट लिए। उन्होंने 10 एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 7 विकेट भी लिए। बिशन सिंह बेदी, इरापल्ली प्रसन्ना, बीएस चंद्रशेखर और एस वेंकटराघवन एक समय भारतीय स्पिन की महान तिकड़ी हुआ करते थे। उन्होंने भारत की पहली वनडे जीत में अहम भूमिका निभाई। अमृतसर में जन्मे स्पिनर बेदी ने घरेलू सर्किट पर दिल्ली का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में 370 मैचों में 1,560 विकेट लिए।
Also Read: सरकार ने तांबे के उत्पादों, ड्रम, टिन कंटेनर के लिए अनिवार्य गुणवत्ता मानदंड तय किए
बिशन सिंह बेदी का टेस्ट करियर

बिशन सिंह बेदी ने 31 दिसंबर 1966 को कोलकाता के ऐतिहासिक स्टेडियम ईडन गार्डंस में टेस्ट करियर का आगाज किया था, जबकि अगस्त-सितंबर 1979 में द ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी टेस्ट खेला था। दूसरी ओर, पहला वनडे इंग्लैंड के खिलाफ 13 जुलाई 1974 को को लॉर्ड्स खेला था, जबकि आखिरी वनडे 16 जून को 1979 को श्रीलंका के खिलाफ मैनचेस्टर में खेला था।
Also Read: अवनि लेखरा पैरालंपिक खेलों में गोल्ड जीत रचा इतिहास
उल्लेखनीय है कि बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद बेदी एक्टर हैं। वह बॉलीवुड की कई फिल्मों और वेबसीरीज में काम कर चुके हैं, जबकि उनकी बहु नेहा धुपिया भारत की बड़ी स्टार्स में शामिल हैं।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation