भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ऑस्ट्रेलिया में हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में भारत की निराशाजनक हार के बाद बड़ा कदम उठाते हुए सहायक कोच अभिषेक नायर, फील्डिंग कोच टी. दिलीप और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई को उनके पदों से हटा दिया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई ने कोचिंग स्टाफ के कुछ अन्य सदस्यों को भी बाहर का रास्ता दिखाया है और यह स्पष्ट संदेश दिया है कि टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा.
Also Read : विजय के खिलाफ फतवा, समर्थन न करने की अपील
अभिषेक नायर, टी. दिलीप और सोहम देसाई की बर्खास्तगी, टीम स्टाफ में बदलाव
अभिषेक को आठ महीने पहले ही असिस्टेंट कोच नियुक्त किया गया था, जब गौतम गंभीर ने मुख्य कोच का पद संभाला था. हालांकि, अब उन्हें सहायक कोच की उनकी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया गया है. उनके साथ फील्डिंग कोच टी. दिलीप और स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई को भी बर्खास्त कर दिया गया है. इसके अलावा टीम में खिलाड़ियों का मसाज करने वाले एक स्टाफ को भी बर्खास्त किया गया है.
गंभीर के साथ नए युग की शुरुआत, केकेआर और एलएसजी के सहयोगी बने टीम इंडिया का हिस्सा
द्रविड़ का कार्यकाल टी20 विश्व कप 2024 के बाद समाप्त हो गया था. इसके बाद बीसीसीआई ने गंभीर को मुख्य कोच बनाया था. गंभीर ने अपने सहयोगी के तौर पर कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़े अपने साथियों को टीम से जोड़ा था. गंभीर भारतीय टीम के मुख्य कोच बनने से पहले केकेआर के मेंटर रहे थे और तब उसी टीम में अभिषेक नायर, रेयान टेन डेशकाटे सहयोगी स्टाफ रहे थे. मोर्ने मोर्कल ने गंभीर के साथ लखनऊ सुपर जाएंट्स में काम किया था. दिलीप द्रविड़ के समय से ही फील्डिंग कोच के पद पर बने हुए थे.
Also Read : मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की हाजिरी के साथ लोकेशन अनिवार्य
लगातार हार के बाद कोचिंग स्टाफ में बदलाव, अभिषेक-टी दिलीप बाहर, कुछ सदस्य बरकरार
हालांकि, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में करारी हार के बाद अभिषेक पर सवाल खड़े हो रहे थे. बीसीसीआई ने इसके बाद एनसीए और भारत-ए के कोच सितांशु कोटक को सीमित ओवर के क्रिकेट के लिए बतौर बैटिंग कोच टीम इंडिया से जोड़ा था. भारत ने फिर चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम किया था. हालांकि, तब अभिषेक, रेयान टेन, मोर्कल और दिलीप भी टीम स्टाफ का हिस्सा थे. अब जब दिलीप, सोहम और अभिषेक को बर्खास्त कर दिया गया है, बाकी अपने पद पर बने रहेंगे.


More Stories
स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, CCTV में कैद हुआ दर्दनाक हादसा
India’s Metro Network Expands From 248 Km to 1,200 Km in 12 Years: PM Modi
High Court Criticises ‘Loose Comments’ on Dia Mirza’s Diwali Ad, Directs BMC to Restore Video