बीसीसीआई ने विमेंस प्रीमियर लीग के पहले संस्करण के लिए शेड्यूल का एलान कर दिया है। टूर्नामेंट 4 मार्च से शुरू होगा और 26 मार्च तक खेला जाएगा। 22 मैचों में पांच टीमें हिस्सा लेंगी, जो सभी मुंबई के दो स्टेडियमों- डीवाई पाटिल और ब्रेबॉर्न में खेले जाएंगे। प्रत्येक स्टेडियम में ग्यारह मैच खेले जाएंगे, दोनों स्टेडियमों में 11 फिक्स्चर की मेजबानी की जाएगी।
23 दिनों के अंदर लीग राउंड में 20 मैच खेले जाएंगे। इसके अलावा एक एलिमिनेटर और एक फाइनल मैच खेला जाएगा। पहला मैच चार मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में गुजरात जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। वहीं, लीग राउंड के दौरान चार डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। यानी एक दिन में दो मैच खेले जाएंगे।
लीग चरण का पहला मैच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा, जबकि दूसरा मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा। लीग चरण का आखिरी मैच 21 मार्च को यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। वहीं, एकमात्र एलिमिनेटर 24 मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा और फाइनल 26 मार्च को ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।
पांच टीमें इस प्रकार हैं-
- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB)
- गुजरात जाएंट्स (GG)
- मुंबई इंडियंस (MI)
- दिल्ली कैपिटल्स (DC)
- यूपी वॉरियर्स (UPW)
इससे पहले 13 फरवरी को विमेंस प्रीमियर लीग का ऑक्शन हुआ था। स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी रही थीं। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा था। वहीं, इंग्लैंड की नताली स्कीवर (MI) और ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर (GGT) पर 3.20 करोड़ रुपये की बोली लगी। यह दोनों सबसे महंगी विदेशी खिलाड़ी रहीं। भारत की दीप्ति शर्मा (UPW) पर 2.60 करोड़ रुपये की बोली लगी। वहीं, जेमिमा रॉड्रिग्स (DC) 2.20 करोड़ और शेफाली वर्मा (DC) दो करोड़ रुपये में बिकीं। ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी को भी गुजरात जाएंट्स (GGT) ने दो करोड़ रुपये में खरीदा।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder