एशियन गेम्स 2023 में महिला क्रिकेट इवेंट में भारत और मलेशिया के बीच मुकाबला हुआ, लेकिन बारिश के कारण इस क्वार्टर फाइनल मैच को रद्द कर दिया गया. इससे भारतीय महिला टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. मैच के दौरान भारतीय पारी के दौरान भी बारिश का असर दिखाई दिया, जिसके कारण मैच को 15-15 ओवर्स का किया गया था.
भारतीय महिला टीम ने इस मैच में 15 ओवरों में 173 रनों का स्कोर बनाया था. इसके बाद मलेशिया की पारी में सिर्फ 2 गेंदों के खेल के बाद तेज बारिश आ जाने की वजह से मैच को रोक दिया गया था. अंपायर्स ने बारिश ना रुकने की वजह से इस मुकाबले को रद्द करने का फैसला किया. अब टीम इंडिया 24 सितंबर को सेमीफाइनल मुकाबला खेलने मैदान पर उतरेगी.
Also Read: 9th क्लास के स्टूडेंट को School में आया हार्ट अटैक, पढ़ते-पढ़ते हो गया बेहोश
महिला टीम ने दिखाया बल्ले से कमाल
मलेशिया के खिलाफ भारतीय टीम के बल्लेबाजी प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो इस मैच कप्तान स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा की जोड़ी ने टीम को शानदार शुरुआत देने का काम किया. दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी देखने को मिली. मंधाना 16 गेंदों में 27 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटी.

Also Read: Rapper Shubh’s India Tour Halted Over Alleged ‘Khalistan’ Affiliation
नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने उतरी स्टार खिलाड़ी जेमिमा रोड्रिगेज ने आते ही एक छोर से तेजी के साथ रन बनाने का सिलसिला शुरू किया. वहीं शेफाली वर्मा भी लगातार आक्रामक बल्लेबाजी कर रही थी. दोनों के बीच में दूसरे विकेट के लिए 47 गेंदों में 86 रनों की साझेदारी देखने को मिली. शेफाली वर्मा इस मैच में 39 गेंदों में 67 रनों की बेहतरीन पारी खेलकर पवेलियन लौटी.
Also Read: गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनुके की कनाडा में हत्या
यहां से जेमिमा को रिचा घोष का साथ मिला और दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 12 गेंदों में 30 रनों की साझेदारी हुई. टीम इंडिया 15 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 173 रनों के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही. जेमिमा ने 29 गेंदों में नाबाद 47 रन बनाए वहीं रिचा ने भी 7 गेंदों में नाबाद 21 रनों की पारी खेली.
Also Read: Significant Gold Confiscation at Nagpur Airport Amid Ganpati Festival


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा