भारतीय हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में ग्रुप स्टेज के दूसरे मैच में 16-1 से सिंगापुर को हराया। मैच की शुरुआत से ही भारत ने बढ़त बनाए रखी।
भारत ने पहले क्वार्टर में एक गोल से शुरुआत की। टीम ने इसके बाद लगातार गोल किए, जिससे भारत ने शानदार जीत हासिल की। कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने चार गोल की पारी खेली। मनदीप सिंह ने वहीं हैट्रिक लगाई।
Also Read: Asian Games 2023: India women’s cricket team wins Gold after beating Sri Lanka
भारतीय हॉकी टीम ने पहले ग्रुप स्टेज के मैच में उज्बेकिस्तान को 16-0 से करारी शिकस्त दी। आज हरमनप्रीत सिंह की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 16-1 से सिंगापुर को हराया। मैच के 13वें मिनट पर मनदीप सिंह ने भारत का पहला गोल किया। पहला क्वार्टर खत्म होने तक भारत 1-0 से आगे था। फिर दूसरे क्वार्टर की शुरुआत में 16वें मिनट पर ललित कुमार ने भारत के लिए दूसरा गोल दागा।
इसके बाद 22वें मिनट पर गुजरंत ने टीम के लिए तीसरा गोल और 23वें मिनट पर विवेक सागर प्रसाद ने चौथा गोल दागा। फिर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने स्ट्राइक करके टीम को पांचवां गोल दिया। 29वें मिनट पर मनदीप सिंह ने अपना दूसरा और टीम का छठा गोल लगाया। भारत ने पहले हाफ में 6-0 से जीत हासिल की।

Also Read : निजी क्लीनिक में एयर कंडीशनर से ठंड लगने के कारण दो बच्चों की मौत
भारतीय हॉकी टीम ने दूसरे हाफ में भी शानदार प्रदर्शन किया
दूसरे हाफ के शुरू होते ही 37वें मिनट पर मनदीप सिंह ने टीम के लिए 7वां और 38वें मिनट पर शमशेर सिंह ने 8वां गोल किया। फिर ४०वें मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने दो पेनाल्टी कॉर्नर से गोल किए। दूसरे हाफ की शुरुआत में ही 10–0 की बढ़त हासिल की। 42वें मिनट पर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने एक और पेनाल्टी कॉर्नर लेकर टीम के लिए 11वां गोल दागा। तीसरे क्वार्टर के अंत तक भारत ने 11-0 की शानदार बढ़त हासिल की।
Also Read: Celebrating Dreams: Inspiring Success Stories of Great Indians on World Dream Day
फिर 51वें मिनट पर मनदीप सिंह ने दो गोल किए, जबकि 51वें और 52वें मिनट पर अभिषेक ने भी दो गोल किए। 53वें मिनट पर सिंगापुर के जकी जुल्करनैन ने टीम का पहला और अंतिम गोल किया। भारत के वरुण कुमार ने इसके दो मिनट बाद ही 55वें मिनट पर लगातार दो गोल लगाकर टीम को 16-1 पर पहुंचाया।
Also Read- शादी के बाद राघव चड्ढा संग परिणीति चोपड़ा की पहली तस्वीर आई सामने


More Stories
Delhi Police arrests 3 men for duping Dwarka woman of Rs 5.5 lakh in cyber fraud
जमुई कांड में मांझी ने डाला जाति का एंगल, बोले- तेजस्वी के भाइयों ने छेड़खानी की, सरकार को बदनाम किया
पति के इलाज के बाद Uber बाइक से घर लौट रही महिला की मौत, पहिए में फंसा दुपट्टा