भारतीय क्रिकेट टीम ने एशिया कप में धमाकेदार फॉर्म दिखाया है, और वे फाइनल में पहुंच गए हैं. उन्होंने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को बड़े अंतर से 228 रनों से हराया. वे श्रीलंका के खिलाफ भी एक रोमांचक मैच जीते, लेकिन बांग्लादेश की टीम के खिलाफ हार गए. हालांकि, भारतीय टीम का हाल का प्रदर्शन इस टीम के खिलाफ बेहद खराब रहा है. एशिया कप सुपर 4 मैच में भी टीम इंडिया ने प्लेइंग इलेवन में एक साथ 5 बदलाव का सामना करना पड़ा.
Also Read: WhatsApp Channels Launched In India
भारतीय टीम ने एशिया कप के फाइनल में जगह बनाने के बाद आखिरी सुपर 4 मैच में बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना किया. हालांकि यह टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में एक साथ किए गए 5 बदलाव की वजह से हुई लेकिन रिकॉर्ड बुक में जो दिख रहा है वो अच्छा नहीं. भारतीय टीम का हालिया प्रदर्शन बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा नहीं रहा. टीम में अत्यधिक प्रयोग की वजह से भारत ने पिछले 4 में से तीन मैच बांग्लादेश के खिलाफ गंवाया है.
Also Read: 76% रेटिंग के साथ PM मोदी ग्लोबल लीडर अप्रूवल लिस्ट में फिर टॉप पर
बांग्लादेश ने पिछले 4 में से जीत 3 मैच
भारतीय टीम को एशिया कप सुपर 4 में बांग्लादेश के खिलाफ 6 रन से हराया. यह पिछले 4 वनडे मुकाबले में से 3 में भारत पर टीम ने जीत दर्ज करने में कामयाबी हासिल की है. पिछले साल बांग्लादेश के दौरे पर पहुंची टीम इंडिया को 4 दिसंबर को 1 विकेट और फिर 7 दिसंबर को 5 रन से हार का सामना करना पड़ा था. अब एशिया कप में 6 रन से हार मिली है.
Also Read: Indian Student Jaahnavi Kandula Killed by US Police Vehicle
एशिया कप में भारत की बांग्लादेश से हार
भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ 11 साल के बाद हार मिली है. इससे पहले साल 2012 में भारत को हार का सामना करना पड़ा था. कमाल की बात यह है कि उस मैच में सचिन तेंदुलकर ने शतक जमाया था. 2023 में भारत को फिर से एशिया कप में बांग्लादेश ने हराया और यहां शुभमन गिल के बल्ले से शतकीय पारी देखने को मिली.
Also Read: ‘चक दे इंडिया’ फेम एक्टर रियो कपाड़िया का हुआ निधन


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation