बांग्लादेश दौरे पर सीनियर खिलाड़ियों की वापसी से टीम की बल्लेबाजी ऑनपेपर तो स्ट्रोंग नजर आ रही थी, लेकिन जब बांग्लादेश के गेंदबाजों ने गेंदबाजी शुरू की तो केएल राहुल को छोड़कर पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह गई।
नतीजा बांग्लादेश के सामने केवल 187 रन का लक्ष्य, जिसे टीम आसानी से हासिल कर सकती थी, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का काम किया और एक वक्त 136 रन के स्कोर पर 9 विकेट हासिल कर लिए थे।
मिराज ने खोला जीत का राज:
मैच के बाद मिराज ने बल्लेबाजी के दौरान अपनी योजना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि हो सकता है लोग मुझे पागल कहेंगे लेकिन मैं कॉन्फिडेंट था कि हम जीत सकते हैं।मैंने सोचा 15 रन इबादत के साथ, 20 रन हसन महमुद के साथ और बाकी 15-20 रन मुस्तफिजुर के साथ करूंगा। लेकिन दो विकेट जल्दी गिरने के बाद हम करो या मरो की स्थिति पर पहुंच चुके थे।
मुस्तफिजुर ने दिया था भरोसा:
मिराज ने कहा कि इस दौरान मुस्तफिजुर का काफी साथ मिला। उन्होंने मुझे यह भरोसा दिलाया कि आप चिंता मत करो, मैं अपनी बॉडी पर गेंद खा लूंगा लेकिन आउट नहीं होउंगा। मिराज ने डेब्यूटांट कुलदीप सेन के एक ओवर में दो छक्के और दीपक चाहर के ओवर में 3 चौके लगाकर बांग्लादेश की जीत की राह आसान कर दी थी।


More Stories
Drishyam 3 Box Office: Ajay Devgn’s Film Breaks Franchise Record on Day 3
अमेरिका का बड़ा फैसला: इंग्लैंड एयरबेस से सभी बॉम्बर विमान वापस बुलाए गए
तलत अजीज के घर में लगी भीषण आग, 5 लोग अस्पताल में भर्ती