भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज शाम 7 बजे से विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। पहले दो मैचों में टीम इंडिया को करारी हार झेलनी पड़ी है। अगर आज टीम इंडिया मैच हारती है तो उन्हें सीरीज भी गंवानी पड़ेगी। इससे पहले भारत में साउथ अफ्रीका ने 2015 में वनडे और टी-20 सीरीज अपने नाम की थी। उस समय महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के कप्तान थे। उसके बाद साउथ अफ्रीका कोई भी सीरीज भारत में नहीं जीत पाया है। ऐसे में आज का मैच ऋषभ पंत की टीम के लिए काफी अहम होने वाला है।
भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरा टी-20 मुकाबला 4 विकेट से हार गई थी। तीनों फॉर्मेट को मिलाकर ये भारत की साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार 7वीं हार थी। इससे पहले भारत को साउथ अफ्रीका दौरे पर लगातार दो टेस्ट और तीन वनडे मैचों में हार झेलनी पड़ी थी।


More Stories
अर्शदीप सिंह का ऐतिहासिक कारनामा, T20I क्रिकेट में टिम साउदी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा
Virat Kohli’s Team Denies ₹5 Crore Payment Claim for Premanand Ashram Visit, Calls Report Baseless
Lovlina Borgohain Marks Birthday with Historic Asian Games Gold Medal