भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला पोर्ट ऑफ स्पेन में बुधवार को खेला जाएगा। लगातार दो मैच जीतकर पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुकी भारतीय टीम के पास इतिहास रचने का मौका है। अगर टीम इंडिया यह मैच जीत जाती है तो वह 39 साल में पहली बार कैरेबियाई टीम को उसके घर में किसी वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करेगी।
भारत ने 1983 में पहली बार वेस्टइंडीज में कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली थी। तब से वहां दोनों टीमों के बीच 11वीं बार वनडे सीरीज खेली जा रही है। भारतीय टीम ने इससे पहले 6 बार कैरेबियाई धरती पर वनडे सीरीज में जीत हासिल की है लेकिन कभी क्लीन स्वीप करने में कामयाबी हासिल नहीं हुई।
सीरीज के पहले दो मुकाबले बेहद रोमांचक रहे थे और 100वें ओवर में जाकर विजेता का फैसला हुआ था। इस बार फिर पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हो सकती है। हालांकि, मौसम विभाग ने मैच के दौरान बारिश की आशंका जताई है। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि बारिश इतनी नहीं होगी कि मैच का नतीजा ही न निकले।


More Stories
Pakistan Refuses to Play in India-Hosted World Cup! Mohsin Naqvi-Led PCB Takes a Major Call
Mona Agarwal, Avani Lekhara Win Gold and Silver for India at Asian Para Games
अर्शदीप सिंह का ऐतिहासिक कारनामा, T20I क्रिकेट में टिम साउदी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा