भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला सोमवार को बैसेतेरे (सेंट किट्स) में खेला जाएगा। सीरीज में 1-0 से आगे चल रही टीम इंडिया अगर यह मुकाबला जीत लेती है तो वह पाकिस्तान के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर लेगी। इस रिकॉर्ड की बात आगे करते हैं उससे पहले जान लेते हैं कि पिच कैसी होगी, मौसम का क्या हाल रहेगा और दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 क्या हो सकती है। मुकाबला भारतीय टाइमिंग के हिसाब से रात 8 बजे शुरू होना है। शाम 7:30 बजे टॉस होगा।
टीम इंडिया पहली बार इस ग्राउंड पर मैच खेलने उतरेगी। मेजबान वेस्टइंडीज का यहां ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा है। कैरेबियाई टीम ने यहां 10 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इसमें उसे 6 में जीत और 2 में हार मिली है। 2 मुकाबले बेनतीजा समाप्त हुए थे।


More Stories
Pakistan Refuses to Play in India-Hosted World Cup! Mohsin Naqvi-Led PCB Takes a Major Call
Mona Agarwal, Avani Lekhara Win Gold and Silver for India at Asian Para Games
अर्शदीप सिंह का ऐतिहासिक कारनामा, T20I क्रिकेट में टिम साउदी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा