क्रिकेट लवर्स को भारत-पाकिस्तान महामुकाबले का बेसब्री से इंतजार है। 28 अगस्त को दुबई में खेले जाने वाले इस महामुकाबले को महज 2 दिन बचे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के बाद पहली बार दोनों देश एक दूसरे के खिलाफ खेलेंगे। दोनों पड़ोसी मुल्क के बीच बहुत सारे यादगार मैच हुए हैं, लेकिन कुछ मैच ऐसे हुए, जिन्हें कभी नहीं भुलाया जा सकता। आज आपको ऐसे ही 6 यादगार मैचों से रूबरू कराते हैं |
साल था 1997। भारत, पाकिस्तान के दौरे पर था। पहले वन डे में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। कराची के नेशनल स्टेडियम में 30 सितंबर 1997 को दूसरा मुकाबला खेला गया। पाकिस्तान के कप्तान सईद अनवर ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। शाहिद अफरीदी ने 72 रन और इंजमाम उल हक ने 74 रन की शानदार पारी खेली।
अचानक स्टेडियम में बैठे दर्शकों ने हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ बेकाबू हो गई और पथराव करने लगी। भारतीय टीम मैदान से बाहर चली गई। तब तक पाकिस्तान ने 47.2 ओवर में चार विकेट पर 265 रन बनाए थे और उसकी पारी को यहीं समाप्त मान लिया गया।


More Stories
Pakistan Refuses to Play in India-Hosted World Cup! Mohsin Naqvi-Led PCB Takes a Major Call
Mona Agarwal, Avani Lekhara Win Gold and Silver for India at Asian Para Games
अर्शदीप सिंह का ऐतिहासिक कारनामा, T20I क्रिकेट में टिम साउदी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा