इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के अगले पांच सीजन (2023 से 2027) के मीडिया राइट्स की नीलामी से BCCI को 48,390.52 करोड़ रुपए मिले हैं। डिज्नी स्टार ने भारतीय महाद्वीप के TV राइट्स को 23,575 करोड़ रुपए में खरीदा। वायकॉम 18 ने भारतीय महाद्वीप के डिजिटल राइट्स को 20,500 करोड़ रुपए में और चुनिंदा 98 मैचों के नॉन एक्सक्लूसिव डिजिटल राइट्स को 3,258 करोड़ रुपए में खरीद लिया है।
भारतीय उपमहाद्वीप के बाहर के राइट्स वॉयकॉम 18 और टाइम्स इंटरनेट ने खरीदे हैं। इसके लिए 1057 करोड़ रुपए की बोली लगी। इस तरह चारों पैकेज को मिलाकर 48,390.52 रुपए की रकम BCCI को मिलेगी।
स्टार TV पर प्रसारण के लिए एक मैच के बदले 57.5 करोड़ रुपए देगी। वायकॉम 18 डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर प्रसारण के लिए प्रति मैच 50 करोड़ रुपए देगी। हर सीजन में नॉन एक्सक्लूसिव डिजिटल राइट्स के लिए वायकॉम प्रति मैच 33.24 करोड़ रुपए देगी। पिछली बार स्टार ने TV और डिजिटल राइट्स दोनों 16,348 करोड़ रुपए में खरीदे थे। इस बार राशि में करीब तीन गुना की बढ़ोतरी हुई है।


More Stories
Pakistan Refuses to Play in India-Hosted World Cup! Mohsin Naqvi-Led PCB Takes a Major Call
Mona Agarwal, Avani Lekhara Win Gold and Silver for India at Asian Para Games
अर्शदीप सिंह का ऐतिहासिक कारनामा, T20I क्रिकेट में टिम साउदी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा