IND vs PAK, Asia Cup 2022: टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 4 के पहले मुकाबले में मिली हार।
IND vs PAK, Asia Cup 2022:
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एशिया कप के सुपर 4 राउंड की शुरुआत निराशाजनक हुई है। रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया को पांच विकेट से हार का सामना करना पड़ा। दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए मैच में रोहित एंड कंपनी 181 रन का बचाव नहीं कर पाई और आखिरी ओवर तक चले रोमांचक मैच को गंवा बैठी। उतार-चढ़ाव भरे इस मैच में कई मौकों पर टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा लेकिन पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने जीत के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी।
Team के प्रदर्शन से खुश
टीम इंडिया की यह इस बार के एशिया कप में पहली हार है। हालांकि हार के बावजूद कप्तान रोहित निराश नहीं हैं और टीम के प्रदर्शन से खुश हैं। रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह अच्छा स्कोर था। कोई भी पिच, किसी भी हालात में 180 रन (181 रन) एक अच्छा स्कोर है। लेकिन अगर आप बीच के ओवरों में विकेट नहीं लेते हैं तो चीजें मुश्किल हो जाती हैं। हमें आज बहुत कुछ सीखने को मिला। खिलाड़ियों ने हालांकि अच्छी चुनौती पेश की और हम अंत तक मैच में बने हुए थे। मैं टीम के प्रदर्शन से खुश हूं।’’
Team ने धैर्य बनाए रखा
रोहित ने कहा कि यह काफी दबाव वाला मैच था और टीम ने अंत तक धैर्य बनाए रखा। उन्होंने कहा, ‘‘यह बेहद दबाव वाला मैच था। हम अंतिम ओवरों में काफी शांत थे यहां तक कि बीच के ओवरों में भी जब रिजवान और नवाज की साझेदारी चल रही थी तो हमने धैर्य बनाए रखा। यह साझेदारी बहुत लंबी चली और उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की।’’
विराट की वजह से स्कोर बनाने में मिली मदद
कोहली ने 44 गेंद में 60 पर बनाकर फॉर्म में वापसी की तो रोहित ने भी उनकी सराहना की। रोहित ने कहा, ‘‘विराट की फॉर्म शानदार है इसमें कोई शक नहीं है। हर बल्लेबाज खासकर विराट ने हमें यह स्कोर हासिल करने में मदद की क्योंकि हमने बीच में कुछ महत्वपूर्ण विकेट गंवाए।’’
गौरतलब है कि भारत के 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान ने रिजवान (51 गेंद में 71 रन, छह चौके और दो छक्के) और करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेलने वाले नवाज (20 गेंद में 42 रन, छह चौके, दो छक्के) के बीच तीसरे विकेट की 73 रन की साझेदारी से एक गेंद शेष रहते पांच विकेट पर 182 रन बनाकर जीत दर्ज की। रिजवान और नवाज के आउट होने के बाद आसिफ अली (16) और खुशदिल शाह (नाबाद 14) ने टीम की जीत सुनिश्चित की।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder