पांचवें टेस्ट में तीन दिन तक अंग्रेजों के घर में दहाड़ रही टीम इंडिया चौथे दिन पूरी तरह से पस्त नजर आई। भारतीय टीम 245 रन पर ऑल-आउट हो गई और इंग्लैंड को 378 रन का लक्ष्य मिला। ऐसा लगा ये लक्ष्य बड़ा है, लेकिन भारतीय गेंदबाजों को पहले इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने धोया। एलेक्स लीस और जैक क्रॉली ने पहले विकेट के लिए 107 रन जोड़े, हालांकि इसके बाद 2 रन के अंदर 3 बल्लेबाज पवेलियन लौटे और ऐसा लगा भारत ने मैच में वापसी कर ली है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जॉनी बेयरस्टो और जो रूट ने तो पूरा मैच ही बदल दिया। दोनों के बीच 150 रन की साझेदारी हुई। रूट 76 और बेयरस्टो 72 रन बनाकर नाबाद हैं।
अब मैच के आखिरी दिन इंग्लैंड को जीत के लिए सिर्फ 119 रन चाहिए। अगर ऐसा हो जाता है तो ये भारत के खिलाफ चौथी पारी में सबसे ज्यादा रन बनाकर जीत हासिल करने का रिकॉर्ड होगा। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 1977 में टीम इंडिया के खिलाफ 339 रन का लक्ष्य हासिल किया था। अब ऐसा लग रहा है कि ये रिकॉर्ड 45 साल बाद टूटने वाला है।


More Stories
Rahul Gandhi’s Convoy Cars Collide With Ambulance on UP Expressway
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder