केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘आप’ नेता सत्येंद्र जैन के खिलाफ जमकर हमला बोला है। उन्होंने बृहस्पतिवार को दिल्ली सरकार के मंत्री के तौर पर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन के जेल में बने रहने को शर्मनाक बताया और कहा कि इस तरह की चीजें सार्वजनिक जीवन में अभूतपूर्व हैं। तिहाड़ जेल में बंद जैन के कुछ वीडियो सामने आये हैं, जिनमें वह अपनी कोठरी में कच्ची सब्जियां और फल खाते हुए दिख रहे हैं। अन्य वीडियो में उन्हें मालिश कराते और अन्य विशेष सुविधाएं पाते भी देखा जा सकता है।
आप इतनी बेशर्मी के साथ कार्य नहीं कर सकते’
गृह मंत्री ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ”मैं भी जेल गया था और मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। बाद में, हमने अदालत में लड़ाई लड़ी और अदालत ने कहा कि यह एक राजनीतिक साजिश थी और मामला फर्जी है। यदि आपके साथ अन्याय हुआ है तो कानून का सहारा लीजिए, या अदालत का रुख करिए। आप इतनी बेशर्मी के साथ कार्य नहीं कर सकते ।”


More Stories
लहंगे में 18 KM पैदल चली दुल्हन, 4 घंटे में पहुंची ससुराल; CM धामी से बोली- सड़क बनवा दो
A.R. Rahman Recalls Fan Who Predicted His Ramayana Collaboration 12 Years Ago
दिलजीत दोसांझ के शो के लिए दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में होना था शो