नूपुर शर्मा के आपत्तिजनक बयान को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। उदयुपर जैसा मामला अब बिहार के सीतामढ़ी में सामने आया है। जहां एक युवक पर नूपुर शर्मा का वीडियो देखने पर चाकुओं से जानलेवा हमला कर दिया। युवक का आरोप है कि उसे बीच बाजार में दौड़ा-दौड़ाकर इतने चाकू मारे कि वह खून से लहुलूहान हो गया। इतना ही नहीं उसे गंभीर हालत में आईसीयू में रेफर किया गया है।
पुलिस और सरकार में हड़कंप मचा
दरअसल, जिस युवक पर यह जानलेवा हमला हुआ है उसका नाम अंकित झा है जो कि सीतामढ़ी के नानपुर के बहेरा गांव का रहने वाला है। । फिलहाल दरभंगा के DMCH के ICU में उसका इलाज चल रहा है। अंकित का चाकू लगने के बाद का वीडियो भी सामने आया है। उसका आरोप है कि नूपुर शर्मा के समर्थन करने पर उसपर हमला हुआ है। वहीं इस मामले के बाद पुलिस और सरकार में हड़कंप मच गया है। 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, 2 आरोपी फरार बताज जा रहे हैं।
तुम नूपुर शर्मा के समर्थक हो पूछते ही किया हमला
अंकित के बताए अनुसार वह अपने दोस्त के साथ एक दुकान पर बैठकर मोबाइल में स्टेटस देख रहा था। उसमें नूपुर शर्मा का वीडियो था। बस इसी दौरान अचानक पीछे से कुछ लोग आए और पूछने लगे कि क्या तुम नूपुर शर्मा के समर्थक हो, अंकित ने कहा हां में उनका समर्थक हूं। बस इसके बाद आरोपियों ने चाकू से हमला कर दिया।


More Stories
Virat Kohli Scripts Never-Seen-Before History, Breaches 13000-Run Mark At No. 3 In ODIs
कैबिनेट का बड़ा फैसला, अग्निवीर अब 4 नहीं, 6 साल में होंगे सेवामुक्त, मिला 2 साल का एक्सटेंशन
Canva’s Layoff Package Revealed: MacBooks, LinkedIn Premium and Support for Ex-Employees