योगी आदित्यनाथ 25 मार्च को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में आठ साल पूरे करेंगे. 52 वर्षीय योगी आदित्यनाथ ने 1998 में महज 26 साल की उम्र में लोकसभा सांसद के रूप में राजनीतिक सफर शुरू किया, जबकि नरेंद्र मोदी ने 52 साल की उम्र में चुनावी राजनीति में कदम रखा. हालांकि, मोदी ने राजनीति में प्रवेश सीधे मुख्यमंत्री पद से किया, जबकि योगी पहले लोकसभा सांसद बने. योगी के समर्थक उन्हें मोदी के बाद देश के प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं, लेकिन एक वर्ग ऐसा भी है जो मानता है कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह उन्हें पसंद नहीं करते. इस विचार का समर्थन केवल विपक्षी दलों तक सीमित नहीं है, बल्कि कई राजनीतिक विश्लेषक भी इस पर चर्चा करते रहते हैं.
Also Read : 100वां टेस्ट खेलने के बाद ही संन्यास लेना चाहते थे रविचंद्रन अश्विन
केजरीवाल का दावा: योगी होंगे किनारे, अमित शाह बनेंगे प्रधानमंत्री
पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित भ्रष्टाचार के मामले में ज़मानत पर जेल से बाहर आए थे. जेल से बाहर आने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ़्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने कहा था, ”बीजेपी अगर फिर से सत्ता में आती है तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को किनारे कर दिया जाएगा और अमित शाह प्रधानमंत्री बनेंगे. पीएम मोदी की उम्र 75 साल हो गई है, इसलिए वो रिटायर हो जाएंगे.”
Also Read : ट्रंप ने जज की रोक के बावजूद सैकड़ों प्रवासियों को अमेरिका से निकाला
फर्जी वीडियो के जरिए मोदी बनाम आदित्यनाथ की चर्चा को दी जाती है हवा
कई बार तो डॉक्टर्ड वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया जाता है, जिससे मोदी बनाम योगी की बात को हवा मिल सके. ऐसा ही एक वीडियो पिछले साल जुलाई में वायरल किया गया था, जिसमें बताने की कोशिश की गई थी कि योगी ने पीएम मोदी को अभिवादन नहीं किया जबकि ऐसा नहीं था.
Also Read : भारतीय छात्रा रंजनी श्रीनिवासन ने छोड़ा अमेरिका
बीजेपी बैठक में यूपी के खराब प्रदर्शन पर योगी और मौर्य के अलग-अलग तर्क
14 जुलाई 2024 को लखनऊ में बीजेपी की बैठक चल रही थी. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में यूपी सरकार के दो शीर्ष नेताओं ने यूपी के अंदर बीजेपी के ख़राब प्रदर्शन की अलग-अलग वजहें गिनवाई थीं. योगी आदित्यनाथ ने अति आत्मविश्वास को यूपी में ख़राब प्रदर्शन का कारण बताया था. दूसरी तरफ़ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संगठन के सरकार से बड़े होने की बात कही थी.


More Stories
Jio Platforms IPO Sets Global Record With Over 1 Crore Applications
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा