प्रियंका गांधी ने लोकसभा सांसद के रूप में शपथ ली, जिसे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिलाई। इसके साथ ही गांधी-नेहरू परिवार का एक और सदस्य संसद में पहुंच गया। प्रियंका गांधी इस परिवार की 16वीं सदस्य हैं, जो लोकसभा के लिए चुनी गई हैं। यह देश के संसदीय इतिहास में अनोखी परंपरा है, जहां गांधी-नेहरू परिवार का कम से कम एक सदस्य हमेशा लोकसभा का हिस्सा रहा है।
Also Read: यशस्वी जायसवाल ने आईसीसी रैंकिंग में रचा इतिहास
इतिहास में ऐसे भी मौके आए हैं जब गांधी परिवार के पांच-पांच सदस्य एक साथ लोकसभा में थे। मौजूदा लोकसभा में अब राहुल गांधी के बाद उनकी बहन प्रियंका गांधी ने भी संसद में कदम रखा। उनकी मां सोनिया गांधी भी लंबे समय तक लोकसभा सांसद रही हैं और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। यह पहली बार है जब गांधी परिवार से मां और उनके दोनों बच्चे एक साथ संसद सदस्य बने हैं।
Also Read: यशस्वी जायसवाल ने आईसीसी रैंकिंग में रचा इतिहास
प्रियंका और राहुल ने दोहराया 71 साल पुराना इतिहास
प्रियंका और राहुल के लोकसभा में एक साथ बैठने से 71 साल पुराना इतिहास भी दोहराया गया। 1953 तक जवाहरलाल नेहरू और उनकी बहन विजयलक्ष्मी पंडित की जोड़ी संसद में साथ नजर आती थी। अब 71 साल बाद, नेहरू-गांधी परिवार के भाई-बहन फिर से संसद में एक साथ दिखाई देंगे।
Also Read: महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बरकरार
यह घटनाक्रम गांधी-नेहरू परिवार की राजनीति में गहरी जड़ें और उनके ऐतिहासिक योगदान को फिर से उजागर करता है। प्रियंका गांधी के संसद में आने से परिवार की इस परंपरा में एक और अध्याय जुड़ गया है, जो देश के संसदीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण पहलू बन गया है।
Also Read: ‘पुष्पा 2’ की शूटिंग खत्म, रिलीज तारीख पर नया आया अपडेट


More Stories
राहुल के प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के किए कड़े इंतजाम
CJI Surya Kant Warns Against Politicising Supreme Court Amid Delhi Protests
Maharashtra Drought Crisis: 5,000 Hectares of Orange Orchards Destroyed, Grapevines Wither