अब किसी को नहीं पता कि डोनाल्ड ट्रंप कब कौन सा नया आदेश सुना दें। ताजा उदाहरण देखिए—जब पूरी दुनिया ग्लोबल ट्रेड वॉर और टैरिफ पर बहस में जुटी है, ट्रंप ने शावर हेड के पानी के प्रेशर को अपने एजेंडे में शामिल कर लिया। बुधवार को उन्होंने इस मुद्दे पर एक एग्जिक्युटिव ऑर्डर पर साइन किए, जिसके तहत उन्होंने शावर, सिंक और टॉयलेट जैसी घरेलू चीजों पर लागू पुराने जल संरक्षण नियमों को ढीला कर दिया।
Also Read : Odela 2 Trailer: शिवभक्त बनीं तमन्ना भाटिया, बुराई से टकराने को तैयार
ट्रंप : ‘मुझे 15 मिनट खड़े रहना पड़ता है’
दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप वर्षों से शिकायत करते आ रहे हैं कि अमेरिका में शावर और टॉयलेट में पानी का प्रेशर बहुत कम होता है, जिससे नहाना और बाल धोना मुश्किल हो जाता है। ऑर्डर साइन करते वक्त उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “मुझे अपने खूबसूरत बालों की अच्छी देखभाल के लिए अच्छा शावर चाहिए। लेकिन मुझे 15 मिनट तक खड़े रहना पड़ता है, तब जाकर बाल गीले होते हैं। यह बेहद हास्यास्पद है।”
Also Read : जानें कैसी है सनी देओल की जाट
ट्रंप ने शावर की ‘आज़ादी’ बहाल की
व्हाइट हाउस ने बयान जारी करके कहा कि ट्रंप ने इस फैसले के जरिए शावर की ‘आज़ादी’ बहाल कर दी है। उन्होंने ओबामा-बाइडन सरकार के बनाए गए कड़े नियमों को खत्म कर दिया और आम अमेरिकियों को राहत दी। यह ऑर्डर टॉयलेट और सिंक जैसी चीजों पर भी लागू होगा।
Also Read : कंगना: मनाली घर का बिल 1 लाख, रहती भी नहीं हूँ
हालांकि विशेषज्ञों ने कहा कि ट्रंप की यह चिंता अब पुरानी हो चुकी है। कुछ ने यह देखकर हैरानी जताई कि शावर और टॉयलेट जैसे मुद्दे राष्ट्रपति की प्राथमिकता में शामिल रहे। ट्रंप पहले भी बल्ब और डिशवॉशर जैसे उपकरणों पर लगे सख्त नियमों को ढीला कर चुके हैं। हालांकि जो बाइडन प्रशासन ने बाद में उन नियमों में बदलाव कर दिए थे। अब ट्रंप ने फिर से यह मुद्दा उठाया है और अपने अंदाज़ में कहा है, “अब अमेरिका के शावर फिर से शानदार होंगे।”


More Stories
Maharashtra Man Chased, Run Over and Beaten to Death on Busy Road; CCTV Captures Brutal Murder
Jio Platforms IPO में निवेशकों की भारी दिलचस्पी, तीसरे दिन सब्सक्रिप्शन 6 गुना के पार पहुंचा
Magnitude 7 Earthquake Hits Tibet: 18 Dead, Over 300 Houses Collapse