वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने कहा कि भारत और वियतनाम को मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की संभावनाएं तलाशनी चाहिए। तीन दिवसीय यात्रा पर मंगलवार देर रात नई दिल्ली पहुंचे चिन्ह का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उनके साथ विभिन्न मंत्रियों, उपमंत्रियों और व्यवसायिक दिग्गजों का उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है। वियतनामी प्रधानमंत्री गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे।
Also read: वायनाड में मौत की लहर, हिमाचल और उत्तराखंड के लिए हो सकता है एक बड़ा अलर्ट
वियतनाम-इंडिया बिजनेस फोरम में संबोधन
वियतनाम इंडिया बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने कहा कि दोनों देशों को अपने द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब अमेरिकी डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखना चाहिए। उन्होंने कहा, “मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि हम वियतनाम और भारत के बीच एक उपयुक्त एफटीए के माध्यम से एक-दूसरे के उत्पादों तक अपनी बाजार पहुंच का विस्तार करें।” चिन्ह ने इस मुद्दे पर व्यापक चर्चा की आवश्यकता पर बल दिया और भारतीय निवेशकों से वियतनाम में निवेश जारी रखने और उसे बढ़ाने की उम्मीद जताई।
विदेश मंत्री एस जयशंकर की वियतनामी प्रधानमंत्री से मुलाकात
बुधवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह से मुलाकात की और द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा की। जयशंकर ने इस मुलाकात की जानकारी देते हुए द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने में चिन्ह के योगदान की सराहना की।
Also read: भारतीय बैंकों पर बड़े साइबर हमले से 300 छोटे बैंकों के पेमेंट सिस्टम अस्थायी रूप से बंद
भारतीय निवेशकों से अपील
प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने कहा, “मैंने कई भारतीय व्यापारियों से बातचीत की है और उन्हें बुनियादी ढांचे में निवेश करने का आग्रह किया है। इसमें रणनीतिक बुनियादी ढांचा, परिवहन, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति और अन्य सभी क्षेत्रों का समावेश है।” वियतनाम इंडिया बिजनेस फोरम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चिन्ह ने कहा कि दोनों देशों को अपने द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब अमेरिकी डॉलर तक बढ़ाने का लक्ष्य रखना चाहिए। उन्होंने आग्रह किया कि वियतनाम और भारत के बीच एक उपयुक्त एफटीए के माध्यम से एक-दूसरे के उत्पादों की बाजार पहुंच का विस्तार किया जाए।
Also read: बैडमिंटन के राउंड ऑफ-16 में आज आमने-सामने होंगे लक्ष्य और प्रणय


More Stories
Cyclone Arnab Makes Landfall, Triggers Heavy Rain in Andhra Pradesh and Odisha
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश