यूपी विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रौद्र रूप देखने को मिला. सीएम योगी ने कहा कि मैं यहां नौकरी करने नहीं आया, प्रतिष्ठा चाहिए होती तो मठ में ही मिल जाती.
UP सीएम : हमारी यह लड़ाई कोई प्रतिष्ठा की लड़ाई नहीं है
सीएम ने कहा कि जो प्रदेश की बेटी और व्यापारियों की सुरक्षा में सेंध लगाने का कार्य करेंगे उनके खिलाफ मेरा दायित्व बनता है कि मैं उनके खिलाफ कार्रवाई करूं. मैं यहां नौकरी करने नहीं आया हूं. मैं यहां आया हूं कि अगर कोई गलत करेगा तो वो भुगतेगा. हमारी यह लड़ाई कोई प्रतिष्ठा की लड़ाई नहीं है.
Also read: अलीगढ़ भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौतें
गोमतीनगर में छेड़छाड़: चार गिरफ्तार, पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई
गौरतलब है कि यूपी की राजधानी के गोमतीनगर में बुधवार को मरीन ड्राइव के पास पुल के नीचे भरे पानी में हुड़दंग मचा रहे मनचलों ने बाइक से दोस्त के साथ जा रही युवती से अभद्रता और छेड़छाड़ की थी. इस मामले में अब चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, साथ ही मामले में कई पुलिस कर्मियों पर भी गाज गिरी है.
Also read: हिमाचल की तबाही: चार जगह बादल फटे, परिवार के 7 लोगों समेत 53 लापता
इलाके में अराजकता: 4 गिरफ्तार
पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि 31 जुलाई को ताज होटल के निकट गोमती नगर थाना क्षेत्र में बने अंडरपास के पास बारिश से जलभराव होने तथा आने-जाने वाले राहगीरों व वाहनों के साथ कुछ अराजक तत्वों द्वारा हुड़दंगई तथा अन्य आपत्तिजनक गतिविधियां किए जाने वाले मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
Also read: Sunita Williams Returns: Starliner Engines Reignite
वरिष्ठ अधिकारियों को हटाया, कई निलंबित
इसके साथ ही स्थानीय वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण को हटा दिया गया है. साथ ही स्थानीय प्रभारी निरीक्षक, चौकी इंचार्ज व चौकी पर नियुक्त समस्त पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है. जिनको हटाया गया है कि उनमें प्रबल प्रताप सिंह, अमित कुमावत, शशांक सिंह, पंकज कुमार सिंह, कृपा शंकर, राघवेंद्र सिंह, विकास कुमार जायसवाल और अंजु जैन शामिल हैं. जिनको सस्पेंड किया गया है उनमें इंस्पेक्टर गोमतीनगर दीपक कुमार पांडेय, चौकी इंचार्ज दारोगा ऋषि विवेक, दारोगा कपिल कुमार, सिपाही वीरेंद्र कुमार हैं.


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead