पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया है कि FBI ने उनकी प्रॉपर्टी मार-ए-लागो में रेड के दौरान उनके 3 पासपोर्ट जब्त कर लिए। उन्होंने यह भी कहा कि FBI एजेंट उनके घर से 15 बॉक्स भरकर डॉक्युमेंट्स ले गए हैं, जिसमें कुछ क्लासिफाइड रिकॉर्ड्स भी हैं। FBI ने पूर्व राष्ट्रपति के आलीशान पाम हाउस और रिजॉर्ट मार-ए-लागो पर पिछले मंगलवार को छापा मारा था।
सोमवार को डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट किया, ‘मार-ए-लागो पर रेड के दौरान FBI ने बहुत सारे सामान के साथ मेरे 3 पासपोर्ट चुरा लिए। उनमें से एक एक्सपायर हो गया था। यह किसी राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी पर किया गया सबसे घटिया स्तर का प्रहार है।’
ट्रम्प ने कहा- मुझे चुनाव लड़ने से रोकने की साजिश
पिछले हफ्ते FBI की रेड पड़ने के बाद ट्रम्प ने कहा था- ‘अमेरिका के राष्ट्रपति के साथ ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। जांच एजेंसियों के साथ सहयोग के बावजूद इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। यह न्याय तंत्र का हथियार के तौर पर गलत इस्तेमाल करने जैसा है। यह कट्टर लेफ्ट डेमोक्रेट्स का हमला है। वे नहीं चाहते हैं कि मैं 2024 का चुनाव लड़ूं।’


More Stories
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Odisha, Andhra Pradesh on High Alert as Severe Cyclonic Storm Arnab Approaches