अभिजीत मुखर्जी का कहना है कि टीएमसी की कार्यशैली कांग्रेस से बिल्कुल अलग है. उन्होंने बताया कि टीएमसी में शामिल होने के बाद उन्हें कोई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई.
अभिजीत ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मिलने का समय मांगा है और उम्मीद है कि एक-दो दिन में उनकी मुलाकात हो जाएगी. अगर वरिष्ठ नेतृत्व उन्हें तुरंत पार्टी में शामिल होने के लिए कहेगा तो वह ऐसा करेंगे.
Also Read: लखनऊ: अवैध तरीके से बनी चार मंजिला मस्जिद, मदरसे और मंदिर पर चला बुलडोजर
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी को बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी ने फिर से कांग्रेस में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है. 2021 में कांग्रेस छोड़कर टीएमसी में शामिल हुए अभिजीत का कहना है कि टीएमसी की कार्यशैली कांग्रेस से बिल्कुल अलग है. इसी कारण उन्होंने कांग्रेस में लौटने का फैसला किया है.
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी को बड़ा झटका
अभिजीत ने बताया कि उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से मिलने का समय मांगा है और उम्मीद है कि एक-दो दिन में उनकी मुलाकात हो जाएगी. उन्होंने कहा कि यदि आलाकमान उनसे तुरंत पार्टी में शामिल होने को कहेगा तो वे ऐसा करने के लिए तैयार हैं.
Also Read: पेरिस ओलंपिक से पहले नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड में पावो नूरमी गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
अभिजीत ने यह भी कहा कि वे पूरी तरह से स्वतंत्र हैं और अगर कांग्रेस उन्हें स्वीकार करती है तो वे पार्टी में अपना योगदान देने के लिए तैयार हैं.
Also Read:भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल होंगी आधुनिक तकनीक वाली छह पनडुब्बियां
कांग्रेस छोड़कर टीएमसी में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि 2019 में वे कुछ कारणों से चुनाव हार गए, जिन्हें वे और हाईकमान जानते हैं, लेकिन वे इन कारणों को खुलकर नहीं बता सकते.
अभिजीत ने कहा कि ढाई साल तक कांग्रेस ने जो भी जिम्मेदारी उन्हें दी, उन्होंने पूरी तरह से निभाई. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पर्याप्त कार्यभार नहीं सौंपा गया, चाहे इसका कारण कुछ भी रहा हो.


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation