हिमाचल प्रदेश में नई सरकार ने शपथ ले ली है। शिमला के रिज मैदान में आयोजित शपथग्रहण समारोह में सुखविंदर सिंह ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वहीं मुकेश अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। सुखविंदर सिंह ने शनिवार को ही इंडिया टीवी से चर्चा में कह दिया था कि हाईकमान सीएम बनने के बारे में जो फैसला लेगा, वो सभी को मान्य होगा। कांग्रेस आलाकमान ने उन पर विश्वास दिखाया और वे हिमाचल प्रदेश के सीएम बन गए।
खास बात यह रही कि उनके शपथग्रहण समारोह में प्रतिभा सिंह भी पहुंचीं। प्रतिभा सिंह का नाम भी सीएम पद की रेस में था। लेकिन सुखविंदर का नाम ही सीएम पद के लिए फाइनल हुआ। हालांकि आज सीएम पद की शपथ से पहले सुखविंदर सिंह प्रतिभा सिंह से मिलने के लिए उनके घर पर पहुंचे थे। इसके बाद प्रतिभा सिंह भी शपथग्रहण समारोह के मंच पर पहुंचीं। उन्होंने शपथग्रहण से पहले कहा कि सुखविंदर सिंह से कोई मनमुटाव नहीं है। सभी को साथ लेकर कांग्रेस पार्टी चलती है।


More Stories
Nuclear Power Operator to Set Up New Design Unit to Back Private Sector Projects
फर्जी IAS तृप्ति राजपूत पर शिकंजा, ससुराल से मिले ट्रेनिंग अफसर के मोमेंटो और ‘भारत सरकार’ लिखी इनोवा जब्त
Cyber Cell Honours Samay Raina as Comedian Jokes About Latent Controversy With CM