सोनाली फोगाट हत्याकांड के बाद UP के फिल्म डायरेक्टर ने नया खुलासा किया है। उत्तर प्रदेश के सीतापुर के रहने वाले प्रोड्यूसर-डायरेक्टर मोहम्मद अकरम अंसारी से सोनाली ने मौत से करीब 20 दिन पहले बात की थी। अकरम के मुताबिक, इस बातचीत में सोनाली ने PA सुधीर को पैसा नहीं देने के लिए कहा था।
भास्कर से बातचीत में अकरम ने बताया- 12 इवेंट्स में काम ऑफर करने के सिलसिले में मैंने सोनाली फोगाट से संपर्क किया था, लेकिन सुधीर की वजह से कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं हो पा रहा था। मैंने जब मैडम से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि मेरे कुछ प्रूफ सुधीर के पास हैं, जिस वजह से वो मुझे ब्लैकमेल करता है।
अकरम अंसारी ने बताया कि उन्होंने 8 से 9 महीने पहले 12 इवेंट्स में बतौर अभिनेत्री काम करने के लिए ईमेल के जरिए सोनाली फोगाट से संपर्क किया था। सोनाली ने PA सुधीर सांगवान का नंबर देकर उनसे बात करने के लिए कहा। सुधीर से बात की तो सुधीर ने इवेंट्स में सोनाली के काम करने के लिए हामी भर दी।


More Stories
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
AAP का दावा: फ्रांस से लौटे CM भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोका, लगा ₹50 हजार का जुर्माना
Prakash Raj Says India Is Neither Bangladesh Nor Nepal, Calls for Democratic Regime Change