कर्नाटक का अगला मुख्यमंत्री कौन बनेगा, इस सवाल का जवाब मिल गया है. सूत्रों ने खुलासा किया है कि सिद्धारमैया को कांग्रेस आलाकमान ने मंजूरी दे दी है और उनके कल शपथ लेने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं कि डीके शिवकुमार डिप्टी सीएम की भूमिका निभाने के लिए तैयार हो गए हैं. आज दोपहर 1.30 बजे दिल्ली में कांग्रेस की बैठक होने वाली है, जहां उम्मीद की जा रही है कि नए मुख्यमंत्री को लेकर आधिकारिक घोषणा की जाएगी. इस बीच, कांथिरवा स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी चल रही है, पार्टी कार्यकर्ता और कर्मचारी पहले से ही व्यवस्था कर रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक, इस बैठक में राहुल गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार मौजूद रहेंगे. फिलहाल डीके शिवकुमार राहुल गांधी से मिलने के लिए दस जनपथ पहुंच चुके हैं. इधर, बेंगलुरु में सिद्धारमैया के घर के बाहर कार्यकर्ताओं के जुटने का सिलसिला शुरू हो गया है. सिद्धारमैया के घर पर मिठाई बांटी गई है. वहां पर सिद्धारमैया के समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है. कर्नाटक में सिद्धारमैया के पोस्टर को उनके समर्थक दूध से नहलाते नजर आए.
डीके शिवकुमार की मुलाकात से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धरमैया ने भी बुधवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. इससे पहले मंगलवार को भी कांग्रेस आलाकमान ने कर्नाटक का मुख्यमंत्री चुनने के लिए खूब मंथन किया. दिन भर बैठकों का दौर चलता रहा. पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पहले राहुल गांधी के साथ बातचीत की. इसके बाद खरगे ने सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार से मुलाकात की.
इससे पहले, सोमवार को भी पार्टी अध्यक्ष ने कर्नाटक के तीनों पर्यवेक्षकों के साथ बातचीत की थी और वो इस सिलसिले में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी मिले थे. नवनिर्वाचित विधायकों की राय के आधार पर तैयार रिपोर्ट को पर्यवेक्षकों ने सौंप दिया था जिसके बाद ये चर्चा हुई थी.


More Stories
SAFF Championship में आज भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, VETO पर मुफ्त देखें लाइव मुकाबला
Google Offers Voluntary Exit Packages to Employees in Five Countries, Seeks Workforce Reduction
Three-Storey Building Collapses Near Delhi Metro Station, 2 Dead