आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय बुधवार को दिल्ली के नए मेयर पद के लिए हुए चुनाव में 150 वोट पाकर चुनी गईं. ओबेरॉय दिल्ली की मेयर के रूप में चुनी जाने वाली पहली महिला हैं और इस पद पर निर्वाचित होने वाली पहली आप उम्मीदवार हैं. चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी रेखा गुप्ता को 116 वोट मिले थे. दिल्ली के मेयर के चुनाव की तीन असफल कोशिशों के बाद बुधवार को नगर निगम हाउस की बैठक में इस पद के लिए वोटिंग हुई. आप ने चार दिसंबर को हुए एमसीडी चुनाव में 134 वार्डों में जीत हासिल की थी, जिससे नगर निकाय में 15 साल पुराना भाजपा शासन समाप्त हो गया था. भाजपा 104 वार्डों में जीत के साथ दूसरे स्थान पर रही थी. 250 सदस्यीय निगम सदन में कांग्रेस ने नौ सीटें जीती थीं.
मेयर चुनाव में जीत दर्ज होने के बाद शैली ओबेरॉय ने सीएम केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, पार्षदों और सुप्रीम कोर्ट के साथ साथ चीफ जस्टिस का शुक्रिया किया है. उन्होंने कहा, “कल से ही हम काम शुरू कर देंगे। कूड़े के पर काम शुरू होंगे.”
बीजेपी के पार्षद, सांसदों और एक मनोनीत विधायक को मिलाकर कुल संख्या 113 थी, जबकि उन्हें 116 वोट मिले हैं. कांग्रेस ने वोटिंग का बहिष्कार किया था, लेकिन कांग्रेस की 9 में से एक पार्षद शीतल ने वोटिंग में हिस्सा लिया.
सुप्रीम कोर्ट ने 17 फरवरी को महापौर, उप महापौर और नगर निकाय की स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव की तारीख तय करने के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की पहली बैठक बुलाने के लिए 24 घंटे के भीतर नोटिस जारी करने का आदेश दिया था. न्यायालय ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की महापौर पद की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय की याचिका पर सुनवाई के बाद यह आदेश जारी किया.
शीर्ष अदालत ने यह भी कहा था कि उपराज्यपाल द्वारा एमसीडी में नामित सदस्य महापौर चुनने के लिए मतदान नहीं कर सकते.
दिल्ली में महापौर पद के लिए बुधवार को होने वाले चुनाव के मद्देनजर नगर निगम सदन के भीतर और सिविक सेंटर परिसर में अधिकारियों ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए. सदन के चैम्बर में महिलाओं समेत कई असैन्य सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए.
दिल्ली में चुनावों में बड़ी जीत के बाद आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे. आज शाम एमसीडी में डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमिटी के सदस्यों के चुनाव के बाद आम आदमी पार्टी दफ़्तर में जश्न होगा. पार्टी के तमाम पार्षद, विधायक और सांसद भी इस दौरान मौजूद रहेंगे.


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed