मुंबई के पात्रा चॉल घोटाले में रविवार को गिरफ्तार किए गए शिवसेना सांसद संजय राउत की कस्टडी सोमवार तक बढ़ा दी गई है। प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) कोर्ट में सुनवाई के दौरान जज ने संजय राउत से पूछा आपको कोई दिक्कत है क्या? राउत ने कहा- जहां कस्टडी में रखा वहां वेंटिलेशन नहीं है। उन्होंने पंखे की मांग की। ED ने कोर्ट में कहा कि हमने उनको AC में रखा है, संजय राउत झूठ बोल रहे हैं।
ED ने वेंटिलेशन वाला रूम उपलब्ध कराने की बात कही और कहा कि इनके और परिवार के अकाउंट में 1 करोड़ 6 लाख कैसे आए और विदेश दौरे पर कितना खर्च किया उसकी जांच कर रहे हैं। हमको रेड में कुछ कागजात मिले हैं, जिससे पता चलता है कि राउत को हर महीने में प्रवीण द्वारा एक निश्चित रकम दी जाती थी।
राउत के वकील ने कहा- वर्षा राउत के अलीबाग प्लॉट को लेकर सभी कागज पत्र ED को पहले ही दिए जा चुके हैं। स्वप्ना पाटकर के वकील ने कहा कि संजय द्वारा स्वप्ना पाटकर को धमकाया जा रहा है। जज ने कहा जब संजय राउत गिरफ्तार हैं, तो धमका कौन रहा है।


More Stories
AAP का दावा: फ्रांस से लौटे CM भगवंत मान को दिल्ली एयरपोर्ट पर 3 घंटे रोका, लगा ₹50 हजार का जुर्माना
Prakash Raj Says India Is Neither Bangladesh Nor Nepal, Calls for Democratic Regime Change
रणवीर शौरी को मिली जान से मारने की धमकी, ईमेल में लिखा- ‘हम तुम पर नजर रख रहे हैं’