पिछले दिन, व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी ने एक शपथपत्र में खुद स्वीकार किया कि महुआ मोइत्रा द्वारा संसद में सवाल पूछने के मामले में रिश्वत लेने का आरोप सही है। RJD सांसद मनोज झा ने संसद में सवाल पूछने के मामले में एक बयान दिया है कि महुआ मोइत्रा पर लगे आरोपों की जांच के लिए एक नैतिक समिति कार्यवाही करेगी, जिससे सभी तथ्य सामने आएंगे। वह महुआ मोइत्रा के साथ खड़े हैं। मनोज झा ने NDTV से हुई बातचीत में कहा कि बीते तीन दिन से इस विषय को देख रहा हूं। एक वकील साहब का वक्तत्व देखा। कल तक हिरानंदानी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेस लेस कहा था। आज उनकी कव्यात्मक अलंकार वाली एक चिट्टी आ जाती है। लेकिन ये स्पष्ट है कि जब आप सबसे ताकतवर आदमी पर सवाल उठाते हैं तो सवाल उठाने वाले शख्श के खिलाफ ही इतने गड्डे खोदे जाते हैं।
Also Read: Hardik Pandya won’t play IND vs NZ World Cup clash
पिछले दिन, व्यवसायी हीरानंदानीने महुआ मोइत्रा द्वारा संसद में सवाल पूछने के मामले में एक बड़ा खुलासा किया था। हीरानंदानी ने खुद एक शपथपत्र में स्वीकार किया कि महुआ पर लगे आरोप सही हैं। उन्होंने बताया कि महुआ मोइत्रा ने ही अपने संसद अकाउंट के लॉग-इन और पासवर्ड शेयर किए थे। जिसके बाद उन्होंने महुआ के संसद अकाउंट पर सवाल अपलोड किए थे।
मनोज झा ने आगे कहा
मनोज झा ने आगे कहा, मैंने शुरुआत में कहा था कि एथिक्स कमेटी इसके सारे तथ्य देखेगी लेकिन अभी ये मामला उस नतीजे पर नहीं पहुंचा था कि उद्योगपति महोदय एक एफीडेविट दें। बल्कि उन्होंने दो दिन में दो वर्जन बदला। बाकी हमारी प्रबल ऐथिक्स कमेटी अब सभी मामलों की जाँच करेगी, वह पावरफुल कमेटी है। पत्र में प्रधानमंत्री को पवित्र बताने के साथ इससे सवाल उठते हैं, इसका जिक्र है जो सभी तथ्य प्रस्तुत करता है।
Also Read: छत्तीसगढ़ चावल घोटाला: आरोपियों के 15 ठिकानों पर ED की छापेमारी
उन्होंने कहा, अब इन सारे तथ्यों की जांच हो. अब वो बता रहे हैं कि उनके पास लॉगिन रिपोर्ट था। खुद मोहुआ मोइत्रा ने IT मंत्री से कहा था कि सारे सांसदों के लॉगिन कि आप जांच करवा लें। बल्कि मेरा मानना है कि एथिक्स कमेटी में सारे तथ्य रखें जाए फिर वो जांच करें।


More Stories
Cyclone Arnab Makes Landfall, Triggers Heavy Rain in Andhra Pradesh and Odisha
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश