Mayor Ritu Tawde बनेगी मुंबई नगर निगम की पहली बीजेपी मेयर और जल्द ही नामांकन दाखिल करेंगी। पहली बार बीजेपी का मेयर बनने जा रहा है, इसलिए बीएमसी कार्यालय में 10 पंडितों द्वारा वेद मंत्रों का उच्चारण और शंखनाद किया गया। डिप्टी मेयर पद के लिए शिवसेना (शिंदे गुट) के Sanjay Ghadi नामांकन भरेंगे और उनका कार्यकाल सवा वर्ष का होगा। अब सिर्फ औपचारिकताएं बाकी हैं और नई मेयर-डिप्टी मेयर टीम जल्द ही अपने पद संभालने वाली है।
Also Read: ऑल इज वेल का संकेत: रेपो रेट 5.25 प्रतिशत पर कायम
रीतु तावड़े घाटकोपर से लगातार तीसरी बार बीएमसी पार्षद चुनी गई हैं और बीजेपी की सीनियर कॉर्पोरेटर के रूप में सक्रिय हैं। उन्होंने पहले शिक्षा समिति की अध्यक्षता की है और वर्तमान में महाराष्ट्र प्रदेश महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष भी हैं। जमीनी स्तर पर सक्रिय और नागरिक मुद्दों के समाधान में कुशल मानी जाने वाली तावड़े ने 2012 में कांग्रेस छोड़कर बीजेपी जॉइन की और तब से पार्टी में उनका कद लगातार बढ़ता रहा। मराठा समुदाय से होने के बावजूद उन्होंने गुजराती बहुल वार्ड में भी मजबूत पकड़ बनाई है और उन्हें मेयर पद का प्रमुख दावेदार माना जाता था।
Mumbai BMC: चार साल बाद मेयर का चुनाव, Ritu Tawde चुनी गईं
बीएमसी चुनाव 15 जनवरी 2026 को हुए थे, जिसमें बीजेपी और एकनाथ शिंदे की शिवसेना महायुति गठबंधन को बहुमत मिला। बीजेपी ने 89 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी, जबकि शिंदे गुट को 29 सीटें मिलीं। कुल मिलाकर महायुति के पास 118 सीटें हैं, जबकि 227 सदस्यीय सदन में बहुमत के लिए 114 सीटें जरूरी थीं। 2017 में आखिरी बार मेयर चुना गया था, उसके बाद चार साल तक प्रशासक शासन रहा। इस बार मेयर पद सामान्य वर्ग की महिला के लिए आरक्षित था और लॉटरी में रीतू तावड़े का नाम चुना गया।


More Stories
पीएम मोदी ने एकतानगर को दी Rs 400 करोड़ की सौगात, कई पर्यटन परियोजनाओं का किया उद्घाटन
Missing Indian-Origin Woman Found Dead in California Canal After Two Months
Maharashtra Suspends Four FDA Officials Over Lapses in Hookah Tobacco Regulation