राज्यसभा चुनाव में 4 राज्यों की 16 सीटों पर वोटिंग के बाद जयपुर और बेंगलुरु में काउंटिंग हो रही थी, वहीं हरियाणा और महाराष्ट्र में वोट खारिज कराने के लिए राजनीतिक दलों की गाड़ियां दिल्ली के चुनाव आयोग दफ्तर का चक्कर काट रही थीं। दोपहर 4 बजे शुरू हुआ हाइवोल्टेज ड्रामा करीब 9 घंटे चला। राजस्थान में एक वोट से बिगड़ा भाजपा का खेल।
काउंटिंग के बाद हरियाणा से गांधी परिवार के करीबी नेता और कांग्रेस कैंडिडेट अजय माकन निर्दलीय उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा से चुनाव हार गए। हालांकि, राजस्थान में कांग्रेस की बाड़ेबंदी सफल रही और पार्टी के तीनों कैंडिडेट चुनाव जीत गए। अगर, एक वोट भी पार्टी के तीसरे कैंडिडेट प्रमोद तिवारी को कम मिलता, तो भाजपा यहां जीत सकती थी।


More Stories
राहुल गांधी की रैली में नहीं पहुंचे 60 यूथ कांग्रेस नेता, निलंबन के बाद संगठन में नाराजगी
Tamil Nadu CM Disburses ₹15.68 Crore Film Subsidy to 224 Producers on Diwali
सोनिया गांधी ने लालू यादव से की मुलाकात, स्वास्थ्य का जाना हाल; पुरानी यादें हुईं ताजा