गुरुवार सुबह संसद परिसर में हुई धक्का-मुक्की के दौरान ओडिशा के बालासोर से भाजपा सांसद प्रताप सारंगी घायल हो गए। सारंगी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का दिया, जिससे वह उनके ऊपर गिर पड़े।
जब सारंगी मीडिया के सामने आए, तो उनके सिर से खून बह रहा था। इसके अलावा, फर्रुखाबाद से भाजपा सांसद मुकेश राजपूत भी घायल हुए हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जब राहुल से धक्का-मुक्की के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने भाजपा सांसदों पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि भाजपा सांसदों ने उन्हें संसद में प्रवेश करने से रोका, धमकाया और धक्का-मुक्की की।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी आरोप लगाया कि उनके साथ-साथ प्रियंका गांधी के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। खड़गे ने बताया कि धक्का लगने से वह जमीन पर गिर पड़े और उनके घुटने में चोट आई।
संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, “राहुल नेता प्रतिपक्ष हैं, उन्हें अपनी ताकत दिखाने की कोई जरूरत नहीं है। क्या उन्होंने कराटे दूसरों को चोट पहुंचाने के लिए सीखा है?”
पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्रधानमंत्री मोदी को दी गई, जिसके बाद उन्होंने दोनों सांसदों से फोन पर बात की और उनका हालचाल पूछा।
भा.ज.पा. सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से शिकायत की है। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर और बांसुरी स्वराज राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए संसद मार्ग थाने पहुंच गए हैं।
Also Read: मुंबई बोट हादसे में 13 की मौत, 2 लापता, 115 लोगों को बचाया गया
भाजपा सांसद निशिकांत बोले- गुंडागर्दी करते हैं राहुल
सांसद निशिकांत ने कहा, “क्या आपको शर्म नहीं आती, आप गुंडागर्दी कर रहे हो। एक बुजुर्ग को गिरा दिया।” इसके जवाब में राहुल ने तुरंत आरोप लगाया कि सारंगी ने उन्हें धक्का दिया था। राहुल के इतना कहते ही वहां मौजूद भाजपा सांसदों ने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया कि सारंगी ने राहुल को धक्का नहीं दिया। इसके बाद राहुल वहां से चले गए।
संसद के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह के अंबेडकर पर बयान को लेकर फिर से हंगामा हुआ।
दोनों सदनों की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। विपक्षी सांसदों ने संसद के बाहर विरोध मार्च निकाला, जिसमें कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी नीले कपड़े पहनकर शामिल हुए।
17 दिसंबर को शाह ने कहा था, अंबेडकर का नाम अब फैशन बन गया, भगवान का नाम लेते तो स्वर्ग मिलता। कांग्रेस ने इस बयान को अंबेडकर का अपमान करार दिया है और शाह को कैबिनेट से बर्खास्त करने की मांग की है।
Also Read: कुवैत दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, 43 साल बाद किसी PM का होगा दौरा
किरेन रिजिजू बोले- कराटे क्या दूसरों को मारने के लिए सीखा
किरेन रिजिजू ने कहा- राहुल गांधी ने भाजपा के दो सांसदों को जोर से धक्का दिया, खून निकाल दिया।
संसद कोई कुश्ती का मंच नहीं है। अगर सब लोग मारपीट करने लग जाएं तो संसद कैसे चलेगा।
वो तो नेता प्रतिपक्ष हैं, उन्हें पहलवानी दिखाने की क्या जरूरत है। आपने कराटे दूसरों को मारने के लिए सीखा है क्या। ये कोई राजा की पर्सनल प्रॉपरिटी नहीं है।
अगर हमारे सांसद भी हाथ उठाते, तो क्या होता? हमारे दोनों सांसद गंभीर रूप से घायल हैं, कार्रवाई बाद में।
Also Read: मुंबई नाव हादसे में 13 की मौत, दो लापता, नौसेना की बोट को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा


More Stories
थाईलैंड: स्कूल में छात्र ने चलाई गोलियां, 7 लोगों की मौत के बाद खुद की जान ली
Firm Facing Kanpur Expressway Scrutiny Bags ₹3,483 Crore Worth of New Projects
Protesting Students Pick 11-Member Team for Talks with State Government