अमेरिकी टैरिफ घोषणा के बाद आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने PM मोदी पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि सरकार इस चुनौती को अवसर में बदलेगी।
Also Read : जमा पर पांच लाख से ज्यादा की बीमा गारंटी से बैंकों के लाभ पर असर
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत विभिन्न देशों के उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाने का ऐलान किया है। ट्रंप ने कहा है कि बढ़े हुए टैरिफ आगामी 2 अप्रैल से लागू हो जाएंगे। दुनियाभर में ट्रंप के इस कदम की चर्चा हो रही है। हालांकि, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा है कि भारत सरकार अमेरिका की ओर से शुल्क लगाए जाने से पैदा हुई चुनौतियों को रणनीतिक लाभ में बदल देगी। नायडू ने देश के नेतृत्व पर भरोसा जताया है।
Also Read : Women’s Day 2025 : पांच महिला नेता, जिनका आजाद भारत की राजनीति में था विशेष योगदान
हमारे प्रधानमंत्री बहुत सक्षम हैं- नायडू
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने अमेरिका द्वारा प्रमुख व्यापारिक साझेदारों पर शुल्क लगाने के फैसले को लेकर बयान दिया है। नायडू ने कहा- ‘‘कुछ समस्याएं तो हमेशा रहेंगी ही। अब मुद्दा यह है कि हम सभी समस्याओं का अपने फायदे के लिए कैसे उपयोग करें। मुझे पूरा विश्वास है कि हमारे प्रधानमंत्री बहुत सक्षम हैं। वह संकट का लाभ उठाकर उसे अवसर में बदल देंगे।’’
Also Read : “नमस्ते लंदन” री-रिलीज: फैंस खुश, फिल्म इस तारीख को होगी री-रिलीज
भारत को लेकर क्या बोले डोनाल्ड ट्रंप?
अमेरिकी संसद को संबोधित करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने भारत का नाम अमेरिकी आयात पर उच्च शुल्क लगाने वाले देशों में रखा। ट्रंप ने कहा था- ‘‘भारत हमसे 100 प्रतिशत से अधिक ऑटो शुल्क वसूलता है। यह सिस्टम अमेरिका के लिए उचित नहीं है, यह कभी उचित नहीं था।’’ डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जवाबी शुल्क अमेरिका को फिर से अमीर और महान बनाने के लिए हैं।
Also Read : डोनाल्ड ट्रंप से टकराव जेलेंस्की को पड़ा महंगा, अमेरिका ने यूक्रेन को खुफिया जानकारी देना बंद किया
2 अप्रैल को रेसिप्रोकल टैरिफ लागू होंगे- ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया था। उन्होंने कहा था- “अन्य देशों ने दशकों से हमारे खिलाफ टैरिफ का इस्तेमाल किया है। अब हमारी बारी है कि हम उन देशों के खिलाफ टैरिफ का उपयोग शुरू करें। औसतन, यूरोपीय संघ, चीन, ब्राजील, भारत और अनगिनत अन्य देश हमसे बहुत अधिक टैरिफ वसूलते हैं। ये हमारे मुकाबले कहीं ज्यादा होता है। यह बहुत अनुचित है। 2 अप्रैल को, पारस्परिक (रेसिप्रोकल) टैरिफ लागू हो जाएंगे और अन्य देश जो भी टैरिफ हम पर लगाएंगे, हम उन पर लगाएंगे।”


More Stories
AISA Leader Neha Bora Attacked With Ink During Jharkhand Student Protest in Ranchi
Most of ₹2,192 Crore Tech Funding Goes to Companies Associated with Government Panel
क्या पंजाब में बीजेपी फिर अकाली दल से करेगी गठबंधन? सुखबीर बादल की PM मोदी से मुलाकात के संकेत