प्रधानमंत्री मोदी आज देश की पहली अंडरग्राउंड वॉटर टनल के अंदर चलने वाली मेट्रो का उद्घाटन करेंगे। यह वॉटर टनल हुगली नदी के नीचे बनाई गई है। इस मेट्रो ने कोलकाता से हावड़ा को जोड़ा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज संदेशखाली से करीब 85 किलोमीटर दूर नॉर्थ 24 परगना जिले के बारासात में रैली करेंगे। इस रैली में संदेशखाली की पीडित महिलाएं भी शामिल होंगी। अब तक जो महिलाएं घूंघट में दिखती थीं, आज ये सभी पहली बार बिना घूंघट के दिखाई देंगी। खबर है कि इन पीड़ित महिलाओं को पीएम मोदी के साथ मंच पर भी बैठाया जा सकता है। संदेशखाली की महिलाओं ने टीएमसी नेता रहे शाहजहां शेख और उसके गुर्गों पर जबरन जमीन छीनने के साथ साथ उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।
Also read: बेंगलुरु कैफे विस्फोट मामले में ISIS से संबंधित परिणाम का खुलासा
कोलकाता को मिलेगी रोमांचक सफर की सौगात: पहली अंडरग्राउंड वॉटर टनल मेट्रो
ममता बनर्जी ने वही समय चुना है जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कोलकाता में 15,400 करोड़ रुपये की कई कनेक्टिविटी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कर रहे हैं। आज की सबसे बड़ी सौगात है कोलकाता-हावड़ा अंडरवाटर मेट्रो। ये वॉटर टनल हुगली नदी के नीचे बनाई गई है। यहां जमीन से 33 मीटर और हुगली नदी की सतह से 13 मीटर नीचे 520 मीटर लंबी टनल में दो ट्रैक बिछाए हैं। देश में इंजीनियर की मिसाल बनने जा रही इस टनल से कोलकाता वासियों के ना केवल समय की बचत होगी बल्कि उन्हें आरामदायक सफर भी मिलेगा।
Also read: मालदीव को चीन से मिलेगी मुफ्त सैन्य सहायता, समझौते पर हस्ताक्षर
ममता बनर्जी के बड़े एलान की उम्मीद
प्रधानमंत्री मोदी ने पहले ही बंगाल की अपनी रैली में संदेशखाली में महिलाओं के उत्पीड़न को लेकर ममता बनर्जी को घेर लिया है। उनके कठोर भाषणों ने टीएमसी को गड़बड़ा दिया है। इससे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी तनाव में हैं। ममता बनर्जी ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर दावा किया है कि वे आज सुबह 10 बजे एक महत्वपूर्ण घोषणा करेंगी। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया है कि घोषणा किस विषय पर होगी।
Also read: झारखंड में 21 साल की ऑर्केस्ट्रा डांसर पर गैंगरेप, 2 आरोपी गिरफ्तार


More Stories
Supreme Court Allows Green Firecrackers in Delhi-NCR on November 7-8, Full Ban Returns From November 9
जज बनकर न्यायिक अधिकारी को धमकाने वाले सुकेश चंद्रशेखर को सुप्रीम कोर्ट से झटका, सजा पर रोक लगाने की याचिका खारिज
SC disposes of Ram Temple embezzlement petitions after Uttar Pradesh says charge sheet filed