प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी इन्वेस्टर्स समिट के ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी 3.0 में हिस्सा लेंगे। पीएम मोदी 80,000 करोड़ रुपये से अधिक की 1406 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। वे कानपूर भी जाएंगे।
1,406 प्रोजेक्ट्स का करेंगे शिलान्यास
मोदीजी आज उत्तर प्रदेश निवेशक सम्मेलन की 3.0 ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी यानी जीबीसी में शामिल होंगे। इस दौरान पीएम मोदी 80 हजार करोड़ के 1,406 प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास करेंगे। तथा इन प्रोजेक्ट में कृषि, आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स, एमएसएमई, विनिर्माण, ऊर्जा, फार्मा, पर्यटन, रक्षा, एयरोस्पेस, हथकरघा तथा कपड़ा आदि जैसे सेक्टर शामिल हैं।
समिट में ये उद्योगपति होंगे शामिल
यूपी समिट में देश के शीर्ष उद्योगपति भी शामिल होंगे। आदित्य बिड़ला समूह के अध्यक्ष कुमार मंगलम बिड़ला, अडाणी समूह के अध्यक्ष और एमडी गौतम अडानी, आईटीसी लिमिटेड के अध्यक्ष और एमडी संजीव पुरी, हीरानंदानी ग्रुप के एमडी निरंजन हीरानंदानी, जिंदल ग्रुप के चेयरमैन और एमडी सज्जन जिंदल, लुलु ग्रुप के एमडी युसूफ अली, वीपी एयर लिक्विड के मैथ्यू आइरीज भी शामील होंगें।


More Stories
Indian Developers to Present Projects at Moscow International Game Week
महाराष्ट्र के 1.5 करोड़ किसानों को इसी हफ्ते मिलेंगे 5,000 रुपये, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Odisha, Andhra Pradesh on High Alert as Severe Cyclonic Storm Arnab Approaches